{"_id":"595a8df34f1c1b76698b4613","slug":"101499106803-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर हाईस्कूल के छात्र ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर हाईस्कूल के छात्र ने दी जान
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। सिधारी थाना क्षेत्र के नीबी गांव के पास रविवार की रात ट्रेन से कटकर हाईस्कूल के छात्र ने आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर जीआरपी आजमगढ़ पुलिस पहुंची। मोबाइल के जरिए उसकी पहचान कर घर वालों को सूचना दी। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र रविवार की शाम घर से निकला था।
जीयनपुर कस्बे में स्थित रोडवेज मुहल्ला निवासी पंकज उर्फ शशांक (15) पुत्र श्यामजी ताड़माड़ी इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा पास किया था। वह तीन भाई और तीन बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसके पिता की पान की दूकान है। बताया जाता है कि पंकज रविवार की शाम करीब चार पंकज अपने पिता की दूकान पर पहुंचा और बाजार से दूकान का सामान खरीदकर लाया। इसके बाद पंकज का कोई पता नहीं चला। शाम करीब छह बजे पंकज ने घर फोन किया कि वह आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर है। इस बात की जानकारी होने पर पंकज के परिवार के लोग उसे खोजते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिवार के लोग अभी उसे तलाश कर ही रहे थे कि सोमवार की सुबह पंकज की लाश सिधारी थाने के नीबी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिली। ट्रेन से कटने की वजह से लाश क्षतविक्षत हो गई थी। जिस स्थान पर पंकज की लाश पड़ी थी। वह क्षेत्र जीआरपी के क्षेत्र में आता है। इसलिए जीआरपी पुलिस पहुंची और पंकज की लाश को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करने में जुट गई। पुलिस पंकज के मोबाइल के जरिए उसकी पहचान कर घर वालों को सूचना भेजवाकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी प्रभारी गोरखनाथ शुक्ल ने बताया कि पंकज ने आत्महत्या किन परिस्थिति में की है। यह जांच का विषय है। वह स्वयं इस मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक कारण की जानकारी नहीं हो सकी है।