फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अभिकर्ता से बाइक, मोबाइल और पांच हजार की लूट

अभिकर्ता से बाइक, मोबाइल और पांच हजार की लूट

Tue, 13 Jun 2017 11:32 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
अभिकर्ता से बाइक, मोबाइल और पांच हजार की लूट
सठियांव (आजमगढ़)। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोलना मोढ़ के पास सोमवार की रात बदमाशों ने तमंचा दिखाकर राजेंद्र यादव नामक अभिकर्ता से बाइक, मोबाइल और पांच हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। पीड़ित अभिकर्ता द्वारा घटना की सूचना मुबारकपुर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

राजेंद्र पुत्र देवलाल यादव सिधारी थाना क्षेत्र के जिरीखपुर गांव का निवासी है। वह प्रधान डाकघर आजमगढ़ में और सहारा कंपनी में अभिकर्ता के रूप में कार्य करता है। दर्जनों ग्राहको के पास बुक, एनएससी, किसान विकास पत्र आदि जरूरी कागजात गाड़ी की डिग्गी में रखकर वह सोमवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे बेरमा गांव मे रिश्तेदार के यहां तिलकोत्सव से वापस लौट रहा था। जैसे ही वह मोलनवा मोढ़ के पास पहुंचा पीछे से आ रहे पल्सर सवार बदमाश ओवरटेक कर तमंचा दिखाते हुए गाड़ी रोक लिए। हड़बड़ाहट में वह बाइक सहित नीचे गिर गया। बदमाशों ने उससे मोबाइल, बाइक और पांच हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। वह वहां से पैदल मोलनवा मोढ़ पर पहुंच कर लोगों से आपबीती सुनाई। स्थानीय लोगों ने सौ नंबर पर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजेंद्र को घंटों तक इधर उधर घुमाया फिर सुबह आने को बोलकर छोड़ दिया। राजेंद्र द्वारा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed