फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   1.3 million items from three houses usurped thief

तीन घरों से चोर ले उड़े 13 लाख के सामान

Sat, 14 Feb 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 14 Feb 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
1.3 million items from three houses usurped thief
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र सुखमदत्त नगर (सिकंदरपुर) गांव में बीती रात रिटायर प्रिंसिपल और ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों के घर चोरों ने धावा बोला। छत के रास्ते घुसे चोर ने 1.5 लाख रुपये नगद और 11.50 लाख रुपये मूल्य के सामान ले उड़े।
विज्ञापन


घटना की जानकारी तब हुई जब चोर चौथे व्यक्ति के घर को निशाना बना रहे थे कि आहट होने पर गृहस्वामी ने शोर मचा दिया और चोर फरार हो गए। शनिवार की सुबह पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई।  
विज्ञापन


पीड़ितों में रामजतन साहनी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सुखमदत्त नगर (सिकंदरपुर) के प्रधान हैं। शुक्रवार की रात चोर छत के रास्ते उनके घर में  घुसे और आलमारी, अटैची और बक्से को तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपये नगद और चार लाख रुपये मूल्य के आभूषण चुरा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह रामजतन के घर से सटे सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य चंद्रिका सिंह के मकान में दाखिल हुए और कमरों का ताला तोड़ वहां रखी आलमारी और बक्से  के ताले को तोड़ा उसमें रखे 46 हजार रुपये नगद और सात लाख रुपये मूल्य के आभूषण, चांदी के सिक्के आदि समेेट लिए।

इसी तरह छत के रास्ते चोर बगल में स्थित विनोद सिंह के घर में घुसे। यहां से 10 हजार रुपये नगद और 50 हजार रुपये मूल्य के सामान चुरा ले गए। चोर पड़ोसी शेषनाथ तिवारी के घर में घुस रहे थे कि आहट मिलने पर महिलाएं जाग गई। फिर तो चोर बिना समय गंवाए फरार हो गए। शोरगुल हुआ तो प्रधान सहित अन्य लोगों के परिवार वाले भी जाग गए। देखा तो कमरों में सामान बिखरे थे। 

पीड़ितों ने जीयनपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। कोतवाल एसएन वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर मिल चुकी है। लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

डीएम कार्यालय से दो लैपटाप चोरी ः जिलाधिकारी कार्यालय से तहसीलदारों को देने के लिए रखा गया दो लैपटाप चोरी हो जाने से हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर सिधारी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

शासन ने आजमगढ़ जिले के सात तहसीलों के एसडीएम और तहसीलदारों को लैपटाप उपलब्ध कराने के लिए फरवरी के प्रथम सप्ताह में 14 लैपटाप भेजा था। इन्हें जिलाधिकारी कार्यालय के शिकायत प्रकोष्ठ में रखवाया गया था। एडीएम वित्त/राजस्व बृजेश कुमार ने बताया कि जिस वक्त लैपटाप बंट रहा था।

उस दिन दो तहसीलदार छुट्टी पर थे। दो दिन पूर्व वह दोनों तहसीलदार अपना-अपना लैपटाप लेने के लिए शिकायत प्रकोष्ठ कार्यालय पहुंचे तो लैपटाप गायब मिला। शुक्रवार को शिकायत प्रकोष्ठ के लिपिक संदीप श्रीवास्तव ने सिधारी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।


थानाध्यक्ष सिधारी राजेश प्रसाद यादव ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि एडीएम वित्त/राजस्व को मामले की जांच का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed