फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   crime kuntu 17.5 lakh rupees

कुंटू के सहयोगी प्रदीप की 17.50 लाख की संपत्ति कुर्क

Mon, 27 Jun 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
crime kuntu 17.5 lakh rupees
कुख्यात अपराधी ध्रुव कुमार सिंह के करीबी प्रदीप सिंह कबूतरा की लगभग 17.50 लाख की चल संपत्ति को पुलिस ने सोमवार को कुर्क कर लिया। कुर्क की गई चल संपत्तियों में भाइयों के नाम क्रय की गई दो स्कार्पियो के अलावा रिश्तेदार के नाम से खरीदी गई एक बाइक शामिल हैं।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि तरवां थाना क्षेत्र के कबूतरा गांव निवासी प्रदीप सिंह कबूतरा के खिलाफ गैंगस्टर के तहत मुकदमा पंजीकृत है। जिसके तहत प्रदीप की अपराध से अर्जित संपत्ति का तरवां थाना पुलिस ने चिन्हिकरण किया गया। जिसके तहत ज्ञात हुआ कि 15 वर्ष पूर्व तक प्रदीप सिंह सामान्य आर्थिक क्षमता का व्यक्ति था लेकिन अपराध की दुनिया में आने के बाद काफी संपत्ति अर्जित किया। जिसे छुपाने के लिए उसने अपने भाइयों मनोज सिंह व अखिलेश सिंह के नाम से एक-एक स्कार्पियो लिया वहीं जहानागंज थाना के किशनपुर निवासी रिश्तेदार अमनकांत सिंह के नाम से एक बाइक खरीदी। उक्त तीनों चल संपत्तियों की कीमत लगभग 17.50 लाख आंकी गई। एसओ तरवां की संस्तुति पर जिलाधिकारी ने उक्त संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया। जिसके आधार पर तरवां थाना पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने सोमवार को प्रदीप सिंह कबूतरा के अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई दो स्कार्पियो व एक बाइक को जब्त कर लिया। एसपी ने बताया कि प्रदीप सिंह कुख्यात अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह का सहयोगी है। 2005 से 2021 तक उस पर जनपद के विभिन्न थानों के अलावा लखनऊ के गोमतीनगर थाने में कुल 19 मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

कुख्यात कुंटू के चार सहयोगियों की खुली हिस्ट्रीशीट
एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर कुख्यात अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह के चार सहयोगियों की जीयनपुर कोतवाली में हिस्ट्रीशीट खोली गई। इनमें शिवेश सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर के खिलाफ नौ मुकदमें दर्ज है। वही मो. रिजवान निवासी समुद्रपुर के खिलाफ भी नौ, विजय यादव उर्फ सचिन निवासी हसनपटटी के खिलाफ सात व एहसान निवासी समुद्रपुर के खिलाफ एक मुकदमा पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed