फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cricket players are having trouble due to neighbors

क्रिकेट खिलाड़ी के नाबदान का रोका पानी

Fri, 17 Apr 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Cricket players are having trouble due to neighbors
सगड़ी तहसील परिसर में तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता से अपनी समस्या को लेकर बात-चीत करते क्रिकेटर स? - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। आईपीएल में धूम मचाने के बाद रणजी ट्राफी में दो दोहरा शतक जमाने वाले सगड़ी तहसील के बासूपार गांव निवासी सरफराज खान के पड़ोसियों ने उसके घर से निकलने वाले नाबदान के पानी को रोक दिया है। जिसके लिए सरफराज अधिकारियों के यहां चक्कर काटने को विवश है।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील के बासूपार गांव निवासी नौशाद एक अच्छे खिलाड़ी के साथ ही अच्छे कोच भी हैं। उनके द्वारा जनपद की कई क्रिकेट प्रतिभाओं को देश और विदेश स्तर पर पहचान दिलाई गई है। उनके पुत्र सरफराज खान आईपीएल में धमाल बचाने के बाद हाल ही रणजी ट्राफी में मुंबई की ओर से खेलते हुए दो दोहरे शतक जमा चुके हैं। वर्तमान में सरफराज अपने घर बासूपार में हैं और परेशानी झेल रहे हैं। दरअसल पड़ोसियों ने उनके नाबदान का पानी बंद कर दिया है। इस समस्या से समाधान के लिए वह तहसील से लेकर जीयनपुर कोतवाली तक का चक्कर काट रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर गजानंद चौबे ने मौके का मुआयना किया और बताया कि यह कार्य राजस्व टीम का है अगर राजस्व टीम सहयोग करती है तो हम सहयोग के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार सगड़ी हेमंत कुमार गुप्ता ने सरफराज की बात को सुना और आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान निकाला जाएगा। प्रशासन से न्याय की आस लिए सरफराज अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed