फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cousin brother-in-law attacked a young man, arrested

चचेरे साढू ने किया युवक पर कातिलाना हमला, गिरफ्तार

Wed, 13 Jan 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Cousin brother-in-law attacked a young man, arrested
मेंहनगर। क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी एक युवक पर उसके चचेरे साढू ने चाकू से कातिलाना हमला किया। हमलावर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना के कुछ घंटे पूर्व ही घायल युवक मुंबई से लौटा था और एक-दो दिन बाद अपनी पत्नी को विदा कराने उसके मायके जाने वाला था।
विज्ञापन

मानपुर गांव निवासी मृत्युंजय उर्फ विक्की सिंह (30) मंगलवार की शाम मुंबई से गांव लौटा। रात में खाना खाने के बाद वह घर के दूसरे तल पर एक कमरे में सो रहा था। रात लगभग एक बजे उस पर किसी ने चाकू से हमला कर दिया। मृत्युंजय के शोर मचाने पर ग्रामीण जुट गए और हमलावर को पकड़ लिया। 112 नंबर पर फोन कर पुलिस बुलाई और उसे सौंप दिया। मृत्युंजय को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी मेंहनगर ले जाया गया। हमला करने वाला युवक कोई और नहीं बल्कि मृत्युंजय का चचेरा साढू था। उसका नाम अरुण सिंह है। वह मऊ जिले के शिवराजपुर थाने के हलधरपुर का रहने वाला है। वह रात में ही बाइक से मानपुर पहुंचा था। घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर ही सरसों के खेत के पास बाइक खड़ी कर पैदल ही मृत्युंजय के घर पहुंचा था। घटना का कारण तो स्पष्ट नहीं हो सका है। मृत्युंजय ने बताया कि एक साल पहले अरुण उसके घर आया था। रहन-सहन ठीक नहीं होने के कारण उसने उसे डांट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed