फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Counting on 150 tables

150 टेबल पर होगी मतगणना

Tue, 07 Mar 2017 11:54 PM IST
counting
counting Updated Tue, 07 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Counting on 150 tables
ईवीएम
धानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद जिला प्रशासन अब मतगणना की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए मतगणना केंद्रों पर बैरिकेडिंग तेजी से कराई जा रही है। 11 मार्च को कृषि विश्वविद्यालय कोटवा और एफसीआई गोदाम परिसर में पांच-पांच विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना होगी।जनपद में चार मार्च को मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम को कृषि विश्वविद्यालय कोटवा और एफसीआई गोदाम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। इन्हीं दो स्थानों पर मतगणना भी होगी। पांच विधानसभा लालगंज, मेंहनगर, दीदारगंज, फूलपुर और निजामाबाद की ईवीएम कृषि विश्वविद्यालय कोटवा और पांच विधानसभा गोपालपुर, आजमगढ़, सगड़ी, मुबारकपुर और अतरौलिया की ईवीए एफसीआई गोदाम बेलइसा में रखी गई हैं।
विज्ञापन


जहां पर 11 मार्च को मतगणना होगी। मतदान सकुशल संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन अब मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। मतगणना सुबह आठ बजे से दोनों केेंद्रों पर शुरू होगी। इसके लिए दोनों केंद्रों पर बैरिकेडिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण देने का कार्य भी जोर-शोर से जारी है। मतदान सकुशल संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन मतगणना को भी सकुशल संपन्न कराना चाहता है। इसके लिए वह अपनी तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीपी सिंह ने बताया कि दोनों स्थानों पर पांच-पांच विधानसभाओं की मतगणना होगी। एक हाल में एक विधानसभा की मतगणना होगी। इसके लिए प्रत्येक हाल में काउंटिंग के लिए 14 टेबल और एक आरओ टेबल लगाई जाएगी। एक टेबल पर चार कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। परियोजना निदेशक शिवकुमार पांडेय ने मतगणना के लिए 360 कर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें रिजर्वकर्मी भी शामिल हैं, जिन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed