फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Council schools will open from today

आज से खुल जाएंगे परिषदीय विद्यालय

Thu, 16 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Council schools will open from today
सगड़ी। जिले के सभी परिषदीय विद्यालय आज बृहस्पतिवार को खुल जाएंगे। जिसको लेकर सभी विद्यालयों में बुधवार को तैयारी तेज कर दी गई थी। विद्यालयों की साफ सफाई की हुई। सगड़ी के अजमतगढ़ ब्लाक के कई विद्यालयों में बुधवार साफ-सफाई की गई। इस भीषण गर्मी में बच्चों को विद्यालय जाने आने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मौसम का यही हाल रहा तो बच्चे बीमार भी पड़ सकते हैं। क्षेत्र में कई ऐसे विद्यालय हैं जहां पर विद्युत कनेक्शन भी नहीं है, पंखे भी नहीं लगे हैं। विद्युत पोल की दूरी अधिक होने के कारण कनेक्शन नहीं हो पाया है। विद्युत विभाग को इसकी लिखित सूचना कई बार दी जा चुकी है। इसके बाद भी कई विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन नहीं दिए गए। जिसके चलते बच्चों को पढ़ाई के दौरान पसीने से तरबतर होना पड़ेगा। शासन के आदेश के अनुसार 16 जून से विद्यालय खुल जाएंगे। हर विद्यालय में मीनू के अनुसार गुणवत्ता पूर्ण एमडीएम बनेगा। खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि 16 जून से विद्यालय खुल रहे हैं। सर्वप्रथम विद्यालय खुलने पर शिक्षक विद्यालय की साफ सफाई कराएं, समय से सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक विद्यालय में उपस्थित होकर समय सारणी के अनुसार बच्चों को पढ़ाए। विद्यालय बहुत दिनों बाद खुल रहा है, इसलिए एमडीएम बनाने से पहले रसोईघर, बर्तन की साफ-सफाई अच्छी तरह से करें। खाना बनाने में प्रयोग होने वाले तेल, मसाला अच्छे ब्रांड और बंद डिब्बे का होना चाहिए। आयोडीन नमक का प्रयोग किया जाए। भोजन मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण बनाया जाय। उन्होंने बताया कि अमृत योग सप्ताह 14 जून से 20 जून तक मनाया जा रहा है। इसको मद्देनजर रखते हुए हर विद्यालयों में योगाभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed