{"_id":"5e8c60c08ebc3e72f126c951","slug":"corona-warriors-will-support-64-teams-the-responsibility-given-to-school-and-college-girls-azamgarh-news-vns5193319191","type":"story","status":"publish","title_hn":"64 टीमों का सहयोग करेंगी कोरोना वारियर्स, स्कूल कॉलेज की छात्राओं को दी गई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
64 टीमों का सहयोग करेंगी कोरोना वारियर्स, स्कूल कॉलेज की छात्राओं को दी गई जिम्मेदारी
विज्ञापन
कॉलेज की शिक्षिकाओं और छात्राओं का उत्साह बढ़ाते प्रबन्धक मुबारकपुर डिग्री कालेज डॉ.शमीम अहमद।
- फोटो : AZAMGARH
मुबारकपुर। कस्बे में कोरोना पॉजीटिव तीन जमातियों को मिलने के बाद डीएम के निर्देश पर पहुंची डब्ल्यूएचओ की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों और कर्मचारियों को गाइडलाइन की जानकारी दी थी। इस दौरान डोर टू डोर लोगों की स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के लिए 64 टीमों का गठन किया गया था। ये कार्य मंगलवार से शुरू होना था कि सुबह कस्बे में एक और संदिग्ध के पॉजीटिव होने की जानकारी मिल गई। डीएम एनपी सिंह मंगलवार सुबह स्वयं सीएचसी पहुंचे और टीमों में शामिल कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया।सुरक्षा के साथ ये कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस कार्य में कर्मचारियों का सहयोग कोरोना वारियर्स करेंगी। ये स्थानीय विद्यालयों की छात्राएं होंगी। डीएम का मानना है कि इन छात्राओं को स्थानीय लोग सही जानकारी देंगे।
मंगलवार को एक और कोरोना संक्रमित की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन के साथ ही स्वास्थ विभाग के माथे पर बल पड़ गए हैं। इसको लेकर कस्बे में सतर्कता और बढ़ा दी गई है। डीएम एनपी सिंह मंगलवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मुबारकपुर गर्ल्स डिग्री कालेज और मिल्लत गर्ल्स इंटर कालेज की शिक्षिकाओं और छात्राओं को कोरोना वारियर्स के रूप में शामिल किया। उक्त टीम चकसिकठी नयापुरा से तीन किलोमीटर की परिधि में घर घर जाकर सभी लोगों की स्क्रीनिंग करेंगी।
नहीं खटकटाएंगे दरवाजा, लगाएंगे आवाज
डीएम ने सभी को निर्देश दिए हैं कि कोई खाली पैर नहीं चलेगा। साथ ही किसी का दरवाजा हाथ से नहीं खटखटाना है। आवाज लगाकर अंदर से लोगों को बुलाना है। जरूरत पड़े तो किसी सामान से दरवाजा खटखटाएं। टीम परिवार के सदस्यों की संख्या, बाहर से आए लोगों के बारे में जानकारी, उनकी ट्रैवल हिस्ट्री, उम्र, किस मदरसे में नमाज पढ़ते हैं, किसी के अंदर संभावित लक्षण तो नहीं हैं। सबके बारे में जानकारी करेगी। टीम सहित क्षेत्र के लोगों से अपील करने के साथ ही उन्हें जागरूक करने को कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग बनाएं रखें।
विज्ञापन
परिवार पहले से है क्वारंटीन
आजमगढ़। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि नयापुर सिकठी और नेवादा की मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले कुल 22 लोगों के सैंपलिंग के साथ ही उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया था। इसके साथ ही परिवार के लोगों को भी घरों में क्वारंटीन किया गया है। इन सभी की जांच कराई जाएगी। जरूरत पड़ेगी तो सैंपलिंग और हास्पिटल क्वारंटीन किया जाएगा।

मुबारकपुर सीएचसी पर कर्मचारियों को जानकारी देते डीएम।- फोटो : AZAMGARH