फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona warriors were honored and rewarded

कोरोनाकोरोना वॉरियर्स को सम्मानित कर की गई हौसलाअफजाई

Sun, 26 Apr 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Corona warriors were honored and rewarded
शहर के ब्रह्मसन पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों का किया सम्मानित। - फोटो : AZAMGARH
आजगमढ़। मेंहनगर भाजपा इकाई के पूर्व जिला मंत्री अरविंद सिंह ने रविवार को गंम्भीरपुर थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह सहित थाने के पूरे स्टाफ को माला पहनाकर सम्मान किया। साथ ही उपहार स्वरूप गमछा भेंट किया। वहीं, फूलपुर कस्बे में दरोगा कमला शंकर गिरी सहित अन्य पुलिसवालों का सम्मान भाजपाजनों ने किया। इस अवसर पर रानीपुर रजमो मण्डल अध्यक्ष आलोक सिंह पटेल, राजेश सिंह, राजेश अस्थाना, सुधीर राय सभासद मेंहनगर अजय जायसवाल, सुधीर कुमार रावत, संतोष जायसवाल, पिंटू सिंह सरदार, कुलजीत सिंह, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। फूलपुर में कार्यक्रम के दौरान मिजवां फाउंडेशन के संस्थापक आर हुसैन ने कविता आओ मिलजुलकर जहां ऐसा बनाया जाए, दिलो को जोड़कर नफरत मिटाया जाए, कर दो रोशन उन घरों को जहा अंधेरा है, चलो प्रेम का दीप मिलकर जलाया जाए। सुनाकर सभी का हौसला अफजाई की।कोरोना योद्धाओं के तौर पर दिन रात काम करने वाले डाक्टर, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी आदि का रविवार को नगर पंचायत माहुल में भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष सुजीत जायसवाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। नगर पंचायत अतरौलिया में अखिल भारत हिंदू महासभा की तत्वाधान में बुढ़नपुर चौकी इंचार्ज मिथिलेश कुमार तिवारी सहित अन्य पुलिसवालों को अंग वस्त्र प्रमाण पत्र सैनिटाइजर देकर उन्हें सम्मानित किया। सीताराम निषाद, रिंकू, अमित, दिव्यांश, हर्ष आदि ने बलरामपुर चौकी, हाफिजपुर चौराहा, हर्रा की चुंगी, जुनेदगंज चौराहा और ब्रह्मस्थान आदि जगहों पर कोरोना वारियर्स का स्वागत किया। जिला महिला चिकित्सालय आजमगढ़ में कार्यरत सभी सफाईकर्मियों और सुपरवाइजरों का सम्मान स्पर्श फाउंडेशन और श्री बिहारीजी योग परिवार युवा भारत की ओर से किया गया। अनन्त दुबे, अवधेश उपाध्याय, सुनील कुमार उपाध्याय, विनय कुमार राय, अशोक गुप्ता, विनय अग्रवाल थे।

नगर पंचायत माहुल में सफ़ाई कर्मचारियों का अभिनंदन करते भाजपा कार्यकर्ता।

नगर पंचायत माहुल में सफ़ाई कर्मचारियों का अभिनंदन करते भाजपा कार्यकर्ता।- फोटो : AZAMGARH

जिला महिला चिकित्सालय कोरोना वारियर्स सफाईकर्मियों को सम्मानत करते सामाजिक कार्यकर्ता।

जिला महिला चिकित्सालय कोरोना वारियर्स सफाईकर्मियों को सम्मानत करते सामाजिक कार्यकर्ता।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed