फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona test necessary for shopkeepers and employees

दुकानदारों व कर्मचारियों के लिए कोरोना टेस्ट जरूरी

Wed, 02 Jun 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Corona test necessary for shopkeepers and employees
आजमगढ़। दुकानदारों को अपने कर्मचारियों की कोविड जांच और टीकाकरण करना होगा। इसके लिए जिले में जगह-जगह कैंप लगाए जाएंगे। बिना जांच रिपोर्ट और मास्क के दुकान पर बैठने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण के संबंध में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारियों की बैठक में अपर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह ने कहा कि व्यापारी अपना और अपने स्टाफ की कोविड जांच जरूर करा लें और जांच रिपोर्ट दुकान में ही रखें। किसी भी व्यापारिक प्रतिष्ठान में कोई भी बिना मास्क लगाए एवं सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन करते मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी व्यापारियों के लिए आवश्यक है कि वे कोविड जांच की रिपोर्ट अपने पास सुरक्षित रखें। जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन, मंडलीय जिला चिकित्सालय सहित दलसिंगार शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अग्रवाल धर्मशाला, मारवाड़ी धर्मशाला एवं मुसाफिर खाना तकिया आदि स्थानों पर सुबह साढ़े दस से शाम को तीन बजे तक उपलब्ध रहेगी। पुलिस की टीम बाजारों में लगातार चक्रमण करती रहेंगी। दुकानदार या उनका स्टाफ कोविड जांच की रिपोर्टमांगने पर नहीं दिखाता तो उसे दुकान पर बैठने की अनुमति नही होगी। साथ ही वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वाईके राय, सीओ सीटी, डा. आशीष कुमार सिंह के साथ व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी संत प्रसाद अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, पद्माकर लाल वर्मा उर्फ घुट्टुर सेठ, मनोज बर्नवाल, शोएब आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed