फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona suspects reached near thousand in Azamgarh

एक हजार के पास पहुंचा कोरोना संदिग्धों का आकड़ा

Sun, 26 Apr 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Corona suspects reached near thousand in Azamgarh
अहरौला के कोर्राघाटमपुर में युवक को होम क्वारानटाईन कराने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना संदिग्धों का जिले में आंकड़ा एक हजार के पास पहुंच गया है। रविवार को लालगंज क्षेत्र में डोर टू डोर चिह्नित किये गये लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे गये। वहीं कुल 15 रिपोर्ट रविवार को आयी, जो सभी निगेटिव रही।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि रविवार को लालगंज क्षेत्र के 44 लोगों का सेंपल जांच के लिए भेजा गया है। अब जिले में कुल कोरोना संदिग्धों का आंकड़ा 973 हो गया है। इसमें से 774 की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 766 निगेटिव व आठ पॉजिटिव है। आठ पॉजिटिव में भी चार पूरी तरह से ठीक हो चुके है। तीन शेल्टर हाउस में रखे गये है तो वहीं एक को उसके घर भेज कर क्वारंटीन कर दिया गया है। अब 199 लोगों के सेंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। सीएमओं ने बताया कि बरदह के छत्तरपुर गांव के सात लोगों को क्वारंटीन किया गया है। सभी का सेंपल जांच में भेजा जा चुका है। इनकी रिपोर्ट जिले के लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस परिवार के दो लोग राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि जो 15 रिपोर्ट आई है वो मुबारकपुर के चकसिकठी के बफर जोन के 17 गांवों की है। सभी निगेटिव मिले हैं। रविवार को लालगंज, पल्हना, तरवां क्षेत्र से कुल 44 नमूने भेजे गए। इनका विशेष सावधानी क्षेत्र में सर्वे के दौरान चिह्नित किया गया था।

मुबारकपुर में पीपीई किट पहन हालात का जायजा लेते एसपी।

मुबारकपुर में पीपीई किट पहन हालात का जायजा लेते एसपी।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed