फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona's concern started harassing traders again

व्यापारियों को फिर सताने लगी कोरोना की चिंता

Mon, 10 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Corona's concern started harassing traders again
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। जिले में रविवार तक 71 मरीज मिल चुके हैं। सोमवार को कोरोना की तीसरी लहर में एक मरीज की मौत भी हो गई। इसने व्यापारियों को चिंतित कर दिया है। 15 जनवरी से खरमास खत्म हो रहा है। लगन का सीजन शुरू हो रहा है। व्यापारियों ने इसकी काफी तैयारी कर रखी हैं लेकिन अब उन्हें फिर से लाक डाउन का भय सताने लगा है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 व 2021 में कोरोना का काफी असर रहा। वर्ष 2021 में कारोबार ठीकठाक रहा। साल 2022 में शादी का सीजन 15 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इस बार कारोबारी अच्छे कारोबार की उम्मीद लगाए बैठे हैं। उनके द्वारा इसे लेकर काफी तैयारियों की गई हैं। लेकिन एक विगत दो वर्षों की भांति एक बार फिर कोरोना सिर उठाने लगा है। जिसे देखते हुए व्यापारियों को फिर से एक बार कारोबार प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है। दुकानदारों की मानें तो ग्राहक काफी कम हो गए हैं। उनका कहना है कि इस बार अगर कोरोना का असर रहा और व्यापार बंद हुआ तो उनके कारोबार की कमर टूट जाएगी। वहीं कैटरर्स और मैरिज हाल संचालकों को बुकिंग कैंसिल होने का डर सताने लगा है। जिसे लेकर वह चिंतित हैं। अगर ऐसा होता है तो हर कारोबार प्रभावित होगा। व्यापारियों का कहना है कि अगर ऐसा होता है तो हमारे कारोबार को चौपट होने से बचाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

शादी समारोह पर मंडराया कोरोना का संकट
आजमगढ़। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए दुकानदारों की चिंता बढ़ ही गई है। साथ ही उन घरों के लोग भी परेशान दिख रहे हैं, जहां शादी आयोजन होने वाले हैं। 15 जनवरी से शुरू होने वाला शादी सीजन अप्रैल तक चलेगा। इसके लिए तैयारियां पहले से ही कर ली गई हैं। हलवाई से लेकर बैंक्वेट हाल, बैंड-बाजे आदि की बुकिंग की जा चुकी है। अब तैयारियों में जुटे लोग भी असमंजस में हैं कि तैयारियों के अनुसार शादी होगी भी या नहीं। कई लोगों ने तो अभी से ही छोटे कार्यक्रमों के करने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed