फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona infection is highest in Sagdi Tehsil

सगड़ी तहसील में कोरोना का संक्रमण सबसे ज्यादा

Sat, 08 May 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Corona infection is highest in Sagdi Tehsil
आजमगढ़। जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नोडल अधिकारियों की तैनाती कर ब्लाकवार टीमों को लगाकर जांच का कार्य तेज कर दिया गया है। जांच के आंकड़ों पर गौर करें तो सगड़ी तहसील में संक्रमण की गति काफी तेज हैं। जबकि शनिवार को हुई जांच में सदर तहसील और लालगंज में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण अब गांवों में अपने पांव पसार चुका है। जिसका पता जिला प्रशासन द्वारा जारी एक हफ्ते के आंकड़ों को देखकर लगाया जा सकता है। इस संक्रमण को बढ़ाने में पंचायत चुनाव ने अहम भूमिका निभाई। इस संक्रमण को रोकने के लिए पंचायत चुनाव के बाद जिला प्रशासन जोर शोर से जुट गया है। लेकिन अब तक उसे कामयाबी नहीं मिल पाई है। क्योंकि संक्रमण की गति मंद नहीं पड़ रही है। शहर में संक्रमितों के मिलने का आंकड़ा जहां दहाई में हैं वहीं ग्रामीण इलाकों में यह संख्या उसकी कई गुना अधिक हैं। जिला प्रशासन द्वारा हर ब्लाक में जांच से तीन से चार टीमें लगाई गई हैं। जो गांवों में भ्रमण कर लोगों की जांच कर रही है। शनिवार को आई रिपोर्ट पर नजर डालें तो शनिवार को सदर तहसील और लालगंज तहसील में सबसे अधिक संक्रमित मिले। जिन्हें होम आइसोलेशन में भेज दिया गया। वहीं अधिकारियों की मानें तो इस समय सगड़ी तहसील क्षेत्र में अन्य तहसीलों की तुलना में संक्रमण का प्रसार ज्यादा है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ा है। जिसे देखते हुए हर ब्लाक स्तर पर तीन से चार टीमें लगाई गई है। जो गांव-गांव जाकर लोगों की जांच कर रही हैं। जो संक्रमित मिल रहे हैं उन्हें दवा की किट देकर होम आइसोलेशन में भेजा जा रहा है। साथ ही जो गंभीर रोगी हैं उन्हें उपचार के लिए जिले के अस्पतालों में भेजा जा रहा है। हमारा प्रयास है कि गांवों में बढ़ते संक्रमण को रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed