फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona bomb exploded for the second consecutive day, 16 new positives

लगातार दूसरे दिन भी फूटा कोरोना बम, 16 नए पॉजिटिव

Sat, 08 Jan 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Corona bomb exploded for the second consecutive day, 16 new positives
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण पर लगाम की सारी कवायद फेल होती नजर आ रही है। शुक्रवार मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत 17 लोग संक्रमित हुए थे। शनिवार को दूसरे दिन 16 लोग संक्रमित पाए गए। आधे अन्य जनपदों में हुई जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 57 हो गई है। सबको होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर जिले में भी पहुंच चुकी है। लगातार नए पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे है। एक्टिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है लेकिन लोगों की लापरवाही पर लगाम नहीं लग रहा है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वाई के राय ने बताया कि शनिवार को जिले में 16 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें अर्वन में एक, पल्हनी में तीन, मेंहनगर, अहरौला व महराजगंज में एक-एक तथा अन्य स्थानों पर 8 संक्रमित मिले है। अब तक जिले में कुल 17961 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है। जिसमें 17680 पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर डिसचार्ज किए जा चुके है। वहीं 228 मरीजों की मौत हुई है। उन्होंने आम जनता से अपील किया कि कोरोना संक्रमण पर लगाम तभी लगेगा जब हम कोरोना गाइड लाइन का पालन करेंगे। मास्क लगाने से लेकर सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सतर्कता से ही हम इस संक्रमण से छुटकारा पा सकते है। ऐसे में सभी लोग गाइड लाइन का कड़ाई से अनुपालन करें। किसी भी तरह की समस्या सामने आने पर तत्काल जांच करा कर डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed