फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Copies were being written in the field, the flying team ran

Azamgarh News: खेत में लिखी जा रही थीं काॅपियां, उड़ाका दल ने दौड़ाया

Mon, 30 Dec 2024 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Copies were being written in the field, the flying team ran
आजमगढ़। उड़ाका दल की टीम ने सोमवार को राजपति यादव महाविद्यालय नरईपुर सरायमीर में छापा मारा। टीम ने खेत में लिखी जा रही बीए व बीएससी की काॅपियाां पकड़ीं। काॅपियां लिखने वाले टीम को देखकर भागने लगे। उन्हें उड़ाका दल ने दौड़ा लिया। उड़ाका दल व स्कूल संचालक देर शाम तक सरायमीर थाने पर जुटे रहे। घंटों पंचायत होती रही। कुलसचिव ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में बीए, बीएससी की परीक्षा चल रही है। सोमवार को शाम की पाली में केंद्रों पर परीक्षा चल रही थी। परीक्षा को सकुशल कराने के लिए उड़ाका दल भी केंद्रों पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रहा था। टीम राजपति यादव महाविद्यालय नरईपुर सरायमीर में पहुंची। इस दौरान काॅपियों का मिलान कराया तो कम पाई गईं। टीम ने काॅलेज के पीछे देखा तो कुल लोग खेत में काॅपियां लिख रहे थे। टीम ने दौड़ाया तो वे लोग काॅपियां फेंककर भागने लगे। टीम ने कुछ काॅपियां खेत से बरामद कीं। टीम संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए सरायमीर थाने पर पहुंची। देर शाम तक कोई तहरीर नहीं पड़ सकी थी। थाने पर घंटों पंचायत चलती रही।
विज्ञापन

00
राजपति यादव महाविद्यालय नरईपुर सरायमीर में सामूहिक नकल करते हुए पाया गया। केंद्र को डीबार करने की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को परीक्षा संचालन समिति के समक्ष रखा जाएगा। हो सकता है परीक्षा निरस्त कर दुबारा परीक्षा कराई जाए।- विशेश्वर प्रसाद, कुलसचिव, महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed