{"_id":"5ea5bcee8ebc3e9051071351","slug":"convicted-dead-after-quarantine-reached-home-released-on-parole-on-court-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन के बाद घर पहुंचे सजायाफ्ता की मौत, कोर्ट के आदेश पर पैरोल पर हुआ था रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन के बाद घर पहुंचे सजायाफ्ता की मौत, कोर्ट के आदेश पर पैरोल पर हुआ था रिहा
Mon, 27 Apr 2020 01:38 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 27 Apr 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी की हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी को कोरोना वायरस की वजह से पैरोल पर छोड़ा गया था। वह क्वारंटीन के बाद 16 अप्रैल को घर पहुंचा था। रविवार की सुबह तबीयत खराब खराब होने पर उसे डाक्टर के यहां ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
प्रभुनाथ साहनी (56) आजमगढ़ जिले के रौनापार थाने के शाहडीह गांव का निवासी था और 25 दिन पूर्व वह पैरोल पर जेल से छूटा था। उसको तीन अप्रैल को नवनीत कालेज बघावर में क्वारंटीन किया गया था। डा. देवानंद यादव चिकित्सा प्रभारी हरैया ने बताया कि 16 अप्रैल को उसे यहां से छोड़ दिया गया था। रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उसे शुगर की बीमारी थी। प्रभुनाथ साहनी के दो लड़के हैं। दोनों बाहर रहते हैं। उसकी पत्नी तारा देवी ने थाने में तहरीर दी है। प्रभुनाथ को तीन साल की सजा हुई थी। इसमें ढाई साल की सजा उसने पूरी कर ली थी। प्रभुनाथ गैर इरादतन हत्या का आरोपी थी। थानाध्यक्ष रौनापार राजकुमार सिंह ने बताया कि कैदी की पत्नी तारा की तहरीर पर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन