फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Controversial flag removed, investigation begins

Azamgarh News: विवादित झंडा हटाया, जांच शुरू

Tue, 02 Sep 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Controversial flag removed, investigation begins
बरदह। थाना क्षेत्र के लसड़ा खुर्द गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान की छत पर पाकिस्तानी झंडे से मिलता-जुलता झंडा लहराता हुआ देखा गया। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और झंडे को उतरवाकर जब्त कर लिया। झंडा महबूब नामक व्यक्ति के घर की छत पर फहराया गया था। ग्रामीणों के अनुसार, यह झंडा करीब एक हफ्ते से वहां लहरा रहा था, जिससे गांव में असमंजस और तनाव का माहौल बना हुआ था।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि महबूब का बेटा एक मदरसे में पढ़ाई करता है, और संभवतः उसने ही यह झंडा लगाया था। वहीं, महबूब और उसके परिजनों का कहना है कि यह कोई पाकिस्तानी झंडा नहीं, बल्कि इस्लामी धार्मिक झंडा है। पुलिस और ग्रामीणों के बीच झंडे की पहचान को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। हालांकि, पुलिस ने स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल झंडा उतरवाया और जांच शुरू कर दी है। सीओ लालगंज भूपेश पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि झंडे के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उचित कार्रवाई की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवार को चेतावनी दी गई है। अगर भविष्य में इस तरह की गतिविधियां दोहराई गईं, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस निगरानी बनाए हुए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed