फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Construction of four lane started, waiting for budget for bridge

Azamgarh News: शुरू हुआ फोरलेन का निर्माण, पुल के लिए बजट का इंतजार

Thu, 14 Aug 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Construction of four lane started, waiting for budget for bridge
आजमगढ़। नगर के नरौली से भंवरनाथ तक फोरलेन मार्ग का निर्माण शुरू हो चुका है। लेकिन, सेतु निगम से नरौली पर बनने वाले दूसरे पुल के लिए अभी बजट का इंतजार है। हालांकि इसे धर्मार्थ योजना के तहत कार्ययोजना में शामिल किया गया है, पर बजट जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र को जाम से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से बाईपास बंधे को फोरलेन का निर्माण वाराणसी-लुंबिनी फोरलेन के पास से शुरू कर दिया गया है। 70 करोड़ से बनने वाले इस फोरलेन मार्ग के निर्माण की बाधा को दूर करके पीडब्ल्यूडी तेजी से निर्माण शुरू कराया है। निर्माण दो चरणों में पूरा होगा।
विज्ञापन

पहला 35 करोड़ रुपये से नरौली पुल से करतालपुर तिराहे तक और दूसरा 35 करोड़ से करतालपुर से भंवरनाथ तक फोरलेन मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इस मार्ग के निर्माण के दौरान सेतु निगम ने नरौली पर दूसरे पुल के निर्माण का प्रस्ताव भी दिया था। पहले शासन ने इसे स्वीकृति देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेतु निगम इस पुल को धर्मार्थ योजना में शामिल कर स्वीकृति प्रदान करने की मांग की थी। बाद में शासन ने इसे कार्ययोजना में शामिल कर लिया। पीडब्ल्यूडी ने सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया लेकिन सेतु निगम बजट जारी होने का इंतजार कर रहा है। अभी इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। कार्ययोजना तैयार होने के बाद शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद उस पर बजट जारी होगा।

अभी पुल के लिए बजट जारी नहीं हुआ है। लेकिन फोरलेन की कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। हमारी ओर से कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके स्वीकृत होने के बाद बजट जारी होगा तब पुल का निर्माण कराया जाएगा। - ज्ञानेंद्र कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता सेतु निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed