फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Construction of Ahraula and Sikandarpur road will start

Azamgarh News: अहरौला और सिकंदरपुर मार्ग का निर्माण होगा शुरू

Sun, 31 Aug 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Construction of Ahraula and Sikandarpur road will start
अहरौला। डेढ़ दशक से 21 किमी जर्जर मार्ग पर हिचकोले खा रहे लोगों का आवागमन जल्द ही सुगम होने वाला है। विभाग के अनुसार अहरौला- कप्तानगंज मार्ग का निर्माण सितंबर माह के अंत तक शुरू हो जाएगा। शासन को 57 करोड़ के प्रस्ताव भेजा गया है। जो अंतिम चरण में चल रहा है।
विज्ञापन

अहरौला- कप्तानगंज मार्ग के निर्माण को लेकर आए दिन आंदोलन हो रहे हैं। जनप्रतिनिधियों से लेकर समाजसेवी तक इसकी आवास उठा रहे हैं। डेढ़ दशक से जर्जर सड़क का मुद्दा विधानसभा में भी उठ चुका है। हाल यह है कि इस समय मार्ग पर चलना मुश्किल है। हर किलोमीटर में 150 सौ से अधिक गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन

अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में लगातार चौपाल कार्यक्रम कर रहे भाजपा के सहयोगी व प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर से भी क्षेत्र के कई दर्जन ग्राम प्रधान व वरिष्ठ नागरिकों ने शिकायती पत्र दिया। पंचायती राज मंत्री ने जनता की समस्या को देखते हुए अहरौला और सिकंदरपुर- नरियांव मार्ग के निर्माण के लिए खुद मुख्यमंत्री से मिलकर सड़क के निर्माण की बात रखी थी। इसके बाद शासन के निर्देश पर विभाग ने अहरौला- कप्तानगंज मार्ग के लिए 5698.66 लाख और सिकंदरपुर- नरियांव पांच किमी मार्ग के लिए 1202.31 लाख का प्रस्ताव तैयार कर शासन में भेजा। प्रस्ताव पास होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों ने दोनों सड़क का बजट स्वीकृति का प्रस्ताव भेजा था। दोनों मार्गों का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। बरसात बाद कार्य शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहरौला- कप्तानगंज मार्ग के निर्माण के लिए बजट स्वीकृति का प्रस्ताव शासन को गया है। प्रक्रिया अंतिम चरण में है। :सितंबर के अंत तक कार्य शुरू हो जाएगा। - विशाल पांडेय, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed