फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Constable made a reel and posted it on Instagram

Azamgarh News: सिपाही ने रील बनाकर इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट, लाइन हाजिर

Sat, 15 Jun 2024 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Constable made a reel and posted it on Instagram
आजमगढ़। जनपद में रील बनाने वालों की कमी नहीं है। ऐसे ही एक सिपाही ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक रील बनाकर पोस्ट कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी अनुराग आर्य ने उसे लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली में तैनात आरक्षी विकास यादव पर रील बनाने का ऐसा नशा सवार हुआ कि वह उप्र पुलिस के सोशल मीडिया नियमों को भी भूल गया। उसका एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया इंटाग्राम पर वायरल हो गया है। जिसमें वह अपने साथी सिपाहियों के साथ बैठकर बड़े रील बना रहा है। रील बनाने के बाद उसने इस रील को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जैसे ही इस वायरल वीडियो की जानकारी एसपी अनुराग आर्य को हुई उनके द्वारा तत्काल आरक्षी विकास यादव को लाइन हाजिर करते हुए उसके खिलाफ विभागीय जांच करने का आदेश भी दे दिया गया। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि आरक्षी का यह कृत्य उप्र पुलिस के सोशल मीडिया नियमों के विरुद्ध है जिसके लिए उसे लाइन करते हुए उसके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed