{"_id":"64bc1c2ef8c1aff8d506bf23","slug":"congressmen-fasted-in-front-of-ambedkar-statue-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-1386-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आंबेडकर प्रतिमा के सामने बैठकर कांग्रेसियों ने किया उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आंबेडकर प्रतिमा के सामने बैठकर कांग्रेसियों ने किया उपवास
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मणिपुर हिंसा को लेकर शनिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर उपवास किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्वोत्तर राज्य की जातीय हिंसा रोकने की मांग की।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज कुमार गौतम ने कहा कि 80 दिन से मणिपुर जल रहा है लेकिन केंद्र और राज्य सरकार ने सिर्फ संवेदनहीनता का परिचय दिया है। मणिपुर की हिंसक घटना को रोकने के लिए सरकारों ने कोई प्रयास नहीं किया। मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हिंसा रोकने के लिए वार्ता कर शांति स्थापित करने के लिए तटस्थ प्रशासन आवश्यक है। इसलिए मणिपुर के मुख्यमंत्री को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मणिपुर में घटित अमानवीय घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने उपवास किया। सायंकाल जनपद के विभिन्न स्थानों पर कैंडल मार्च निकाला गया। कांग्रेस पार्टी मांग करती है मणिपुर में अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वालों को कठोरतम सजा दी जाए, जिससे घटना की पुनरावृत्ति न हो। महासचिव अजीत राय ने कहा मणिपुर को लेकर केंद्र और राज्य सरकार असहाय स्थिति में दिख रही है। केंद्र और राज्य सरकार मणिपुर को लेकर यदि गंभीर होती तो ऐसी वीभत्स घटनाएं नहीं होती। मणिपुर की वीभत्स घटना के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। इस मौके पर उप्र ओबीसी महासचिव रीता मौर्य, मुन्नू यादव, शहर अध्यक्ष नजम शमीम, दिनेश यादव, अजीत राय, शीला भारती, राना खातून, मिर्जा शाने आलम बेग, अंजली पाण्डेय, प्रेमा चौहान, कन्हैया कुमार राव, नदीम खान, शशिकांत पांडेय, बरकतुल्लाह बेग, सुरेंद्र सिंह, मुन्नू मौर्य आदि उपस्थित थे।