फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congress will run a campaign against illegal arrest of state president, said District President

प्रदेश अध्यक्ष की गैरकानूनी गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी महाअभियान : प्रवीण कुमार

Tue, 02 Jun 2020 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Congress will run a campaign against illegal arrest of state president, said District President
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत याचिका सेशन कोर्ट से खारिज कर दी गई है। हमें न्यायपालिका में पूरा विश्वास है और हमारे प्रदेश अध्यक्ष को अवश्य इंसाफ मिलेगा।
विज्ञापन

कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अजय कुमार लल्लू की गैरकानूनी तरीके से की गई गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी महाअभियान चलाएगी। हम गैरकानूनी तरीके से की गई गिरफ्तारी को जनता के अदालत में भी ले जाएंगे। एक-एक गांव और एक-एक गरीब, मजदूर की झोपड़ी तक अपनी बात पहुंचाएंगे। गरीबों, मजदूरों, किसानो, दलितों, पीड़ितों की सेवा करते रहेंगे। लाखों जरूरतमंदों तक भोजन और राशन पहुंचाने वाले, हजारों मजदूरों को उनके घरों तक लाने वाले, गरीबों-मजदूरों के मददगार अजय कुमार लल्लू का आखिर अपराध क्या है? योगी आदित्यनाथ की सरकार नहीं चाहती कि श्रमिकों को राहत मिले। भाजपा सरकार गरीबों मजदूरों का दमन करे, हम सेवा करेंगे। अब तक पूरे प्रदेश में 90 लाख से अधिक लोगों तक भोजन पहुंचाया है। 10 लाख प्रवासी श्रमिकों की मदद की। 22 जिलों में साझी रसोई घर चलाया गया। 40 हाईवे स्टॉल्स लगाकर नाश्ता, खाना वितरित किया गया। बिलाल अहमद, सुरेंद्र सिंह, तेज बहादुर यादव, अब्दुल रहमान, आशुतोष रजक, वीरेंद्र चौहान, बृजेश पांडे, प्रदीप यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed