फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congress was in rule development

कांग्रेस शासन में ही हुआ विकास

Sat, 03 Sep 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sat, 03 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
 Congress was in rule development
शीला दीक्ष‌ित
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने कहा कि पिछले 27 वर्षों में प्रदेश में सपा, भाजपा और बसपा की सरकारें रहीं लेकिन इन पार्टियों ने जनता से सिर्फ वायदे ही किए। न तो उद्योग धंधे खुले और न ही गरीब, किसानों के हित में कुछ किया गया। नौजवान बेटे-बेटियों को रोजगार नहीं दिया गया। देश में जो भी विकास कार्य हुए हैं, वह कांग्रेस के शासन में हुए हैं। अगर उत्तर प्रदेश से बदहाली दूर करनी है तो कांग्रेस का साथ दीजिए। वाराणसी से चलकर तय समय से साढ़े पांच घंटे विलंब से रात 8.30 बजे पहुंचीं शीला दीक्षित शहर के अंबेडकर पार्क में जनसभा को बोल रही थीं।
विज्ञापन


जनसभा में जुटी भीड़ देख उत्साहित दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने न सिर्फ देर से पहुंचने के लिए खेद जताया बल्कि कहा कि वाराणसी से यहां तक उमड़े लोगों को देख कर ऐसा लगा कि वे परिवर्तन चाहते हैं। कहा कि यह सभी अच्छी तरह जानते हैं कि जब जब जहां-जहां कांग्रेस की सरकार बनी, वहां का विकास हुआ। उनकी पार्टी ने हर वर्ग के लोगों को लेकर साथ चलने के साथ वहां का विकास किया।
विज्ञापन


विपक्षी पार्टियां सपा, बसपा और भाजपा ने 27 वर्षों तक शासन के दौरान सिर्फ वादे ही किए। अबकी बार आम जनता इसको समझ गई है। कांग्रेस के शासन में प्रदेश का विकास दर ऊपर से पांचवें स्थान पर था लेकिन विरोधी पार्टियों ने इसे निचले पायदान पर पहुंचा दिया। दिल्ली में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी तो उस समय वहां बिजली, पानी, सड़क और शिक्षा की हालत खराब थी। कांग्रेस ने अपने शासन में विकास किया। इंदिरा गांधी ने अपने शासन में दूध की नदियां बहाईं। राजीव गांधी ने अपने शासन काल में संचार क्रांति लाने का काम किया। आईफोन उन्हीं की देन है। जो भी विकास कार्य देखे जा रहे हैं, सभी कांग्रेस के शासन की हैं। अगर प्रदेश से बदहाली दूर करनी है तो कांग्रेस का साथ दें। जनता से कहा कि कांग्रेस को वोट दें, सरकार बनने पर पार्टी उन्हें विकास देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीति में उम्र नहीं अनुभव रखता है मायने ः दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि राजनीति में उम्र नहीं अनुभव मायने रखता है। ये बात उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती के बूढ़ी ब्राह्मण महिला को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस द्वारा घोषित करने के बयान पर कही।

शीला दीक्षित ने कहा कि राजनीति में उम्र नहीं अनुभव मायने रखता है। गठबंधन के सवाल पर कहा कि हमारा किसी पार्टी से नहीं, जनता से गठबंधन है। कांग्रेस की 27 साल यूपी बेहाल यात्रा साढ़े पांच घंटे देरी से जिला मुख्यालय पहुंचीं। जैसे ही मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला का कारवां अंबेडकर पार्क पहुंचा पूरा क्षेत्र नारों से गूंज उठा। जब यात्रा में शामिल सदस्य मंच पर पहुंचे तो मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष पूर्व सांसद डा. संजय सिंह ने कहा कि 27 साल से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का शासन नहीं है। इसका परिणाम है कि यूपी बेहाल है।


जो कल करखाने कांग्रेस के शासन काल में बने थे, वे बंद हो रहे हैं। केंद्र और प्रदेश की सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने का वादा किया था लेकिन इस पर अमल नहीं हुआ। उत्तर प्रदेश में सिर्फ अपराध का विकास हुआ है। कहा कि वाराणसी से यहां तक जनता का जो उत्साह देखने को मिला है, उससे यह स्पष्ट है कि हम विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed