फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Conflict between Puja Committee and Administration over Radha-Krishna idol immersion

Azamgarh News: राधा-कृष्ण मूर्ति विसर्जन को लेकर पूजा कमेटी और प्रशासन में टकराव

Sat, 23 Aug 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Conflict between Puja Committee and Administration over Radha-Krishna idol immersion
मेंहनगर। कस्बे में राधा-कृष्ण की मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर शुक्रवार को पूजा कमेटी और पुलिस प्रशासन आमने-सामने आ गए। इस विवाद के चलते पूजा कमेटी के पदाधिकारियों ने विरोध स्वरूप काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया और मूर्ति विसर्जन को बीच में ही रोक दिया। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को तत्काल जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम मेंहनगर प्रशांत कुमार और क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पाण्डेय ने स्थिति को संभालते हुए पूजा कमेटी के सदस्यों से वार्ता की। उन्होंने उच्च न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए डीजे बजाने की अनुमति एक निर्धारित ध्वनि सीमा (डेसिबल) में देने का आश्वासन दिया। लगभग शाम सात बजे दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई, जिसके बाद पूजा कमेटी के सदस्य मूर्ति विसर्जन के लिए तैयार हो गए। इस दौरान मौके पर तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी और थाना प्रभारी संजय सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed