{"_id":"62868d653ab0cf56ea476e72","slug":"conductor-beaten-up-over-ticket-azamgarh-news-vns6544418129","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट को लेकर कंडक्टर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट को लेकर कंडक्टर को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट को लेकर कंडक्टर को पीटा
तहरीर पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिंद्राबाजार। आजमगढ़ से वाराणसी जा रही रोडवेज बस में टिकट को लेकर बुधवार को दिन में कंडक्टर और यात्री के बीच विवाद हो गया। यात्री के साथियों ने कंडक्टर की पिटाई कर दी। कंडक्टर की तहरीर पर गंभीरपुर थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। आजमगढ़ से वाराणसी जा रही निगम की बस बुधवार को जब गंभीरपुर पहुंची तो क्षेत्र का एक व्यक्ति बैठा गया। बस में बैठने के बाद टिकट बनवा रहे उक्त यात्री का पैसों को लेकर कंडक्टर से विवाद हो गया। इसी बीच यात्री ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और कंडक्टर की पिटाई कर दी। कंडक्टर अरूण कुमार पांडेयने इसकी सूचना गंभीरपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कंडक्टर ने बताया कि यात्री को 27 रुपये का टिकट दिया तो वह बोला यह बच्चा टिकट है। इस पर जब कंडक्टर ने कहा कि आपने जितने पैसे दिए उतने का ही टिकट है। इसके बाद उसने अपने साथियों को बुलाकर मारपीट की। कंडक्टर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।