फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Complete the work on U-DISE Plus soon: BEO

यू-डाइस प्लस पर कार्य शीघ पूरा करें : बीईओ

Sun, 31 Aug 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Complete the work on U-DISE Plus soon: BEO
सगड़ी। बीआरसी केंद्र अजमतगढ़ पर शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापकों की दो पालियों में बैठक आयोजित हुई। इसमें बीईओ ने निर्देश दिया कि यू-डाइस प्लस पर लंबित सभी कार्य शीघ्र पूरे किए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्टूडेंट मॉड्यूल पोर्टल पर प्रोग्रेशन एक्टिविटी, कक्षा एक के नए नाम जोड़ने, जीपी-ईपी-एफपी अपडेट, फैसेलिटीज प्रोफाइल तथा टीचर मॉड्यूल में शिक्षकों की प्रोफाइल भरने जैसे कार्य समयबद्ध तरीके से निपटाए जाएं। उन्होंने शिक्षण व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर बल दिया। कहा कि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार कक्षाएं संचालित हों, शिक्षक डायरी नियमित भरी जाए तथा दीक्षा व निपुण लक्ष्य एप से आकलन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही एसएमसी और पीटीएम बैठक हर महीने नियमित रूप से आयोजित करें। बीईओ ने विद्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति, आधार व जन्म प्रमाण-पत्र की पत्रावली समय से उपलब्ध कराने, नवीन नामांकन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, पाठ्यपुस्तक वितरण, शौचालय की मरम्मत व रंगाई-पुताई पर जोर दिया। कहा बच्चों को नियमित गृहकार्य दें। इस मौके पर एआरपी प्रदीप राय, दिनेश पांडेय, प्रधानाध्यापक राम सिंह, कमलनयन यादव, श्रवण कुमार, विमल प्रकाश, जर्रार हुसैन, जसवंत कुमार, पंकज सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed