फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Community toilets locked, women demonstrated

सामुदायिक शौचालय में लगा ताला, नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 15 Feb 2022 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Community toilets locked, women demonstrated
अहरौला सामुदायिक शौचालय का ताला खुलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मतलूबपुर के परिसर में लाखों की लागत से बना सामुदायिक शौचालय में एक वर्ष से ताला लगा है। शौचालय में बंद होने से अहरौला थाने व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आने वालों को परेशानी होती है। शौचालय का ताला खुलवाने की मांग को लेकर मंगलवार को महिलाओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नसबंदी कैंप लगा था। नसबंदी के लिए 41 महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया था। महिलाओं के साथ उनके परिजन भी पहुंचे थे। जब वह टॉयलेट और शौच जाने के लिए शौचालय पर पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था। नाराज तीमारदार और महिलाओं ने आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन किया और सामुदायिक शौचालय का ताला खुलवाने की मांग की। लोगों का कहना था कि वह जब भी आते हैं शौचालय पर हमेशा ताला लगा ही रहता है। थाने पर आने वाले फरियादी, स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीज और उनके तीमारदार व आसपास के दुकानदार ताला लगने से शौचालय के प्रयोग से वंचित हैं। इस संबंध में जब मतलूबपुर के प्रधान गजाधर मद्धेशिया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी सार्वजनिक शौचालय का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है जिससे खोला नहीं जा सका। ताला खुलवाने के लिए ब्लॉक के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई इसका निर्माण निवर्तमान प्रधान द्वारा कराया गया है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में नौशाद अली, कमला प्रसाद चौहान, झीनक सोनकर, संदीप, शिव भोले सिंह, लक्ष्मी चौबे, देवी प्रसाद पांडेय, अमरजीत यादव, दिनेश पांडेय, रीता देवी, संगीता देवी, उर्मिला देवी रहीं।
विज्ञापन

0
ग्राम प्रधान ने कभी शिकायत नहीं की। शौचालय क्यों नहीं खुला है। इस संबंध में मतलूबपुर ग्राम सभा के सचिव और प्रधान से बात कर जवाब मांगेंगे।-अमरजीत सिंह, एडीओ पंचायत अहरौला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed