{"_id":"5e27373c8ebc3e4b445044ef","slug":"commissioner-stopped-salary-of-four-officers-azamgarh-news-vns506492267","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपूर्ण समाधान दिवस से अनुपस्थित चार अधिकारियों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपूर्ण समाधान दिवस से अनुपस्थित चार अधिकारियों का रोका वेतन
विज्ञापन
ेंहनगर नगर पंचायत परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनवाई करती मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी।
- फोटो : AZAMGARH
मेंहनगर/लालगंज। जनपद की समस्त तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने मेंहनगर और डीएम ने लालगंज तहसील में फरियादियों की फरियाद सुनी। मेंहनगर तहसील में चार अधिकारियों के अनुपस्थित मिलने पर मंडलायुक्त ने सभी का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
मेंहनगर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर सहायक अभियंता लघु सिंचाई मेंहनगर, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण तथा सहायक विकास अधिकारी सहकारिता के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। इस दौरान मंडलायुक्त ने 43 फरियादियों को सुना और नौ मामलों का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष को संबंधित विभागों के हवाले कर दिया गया। बाबूलाल प्रजापति ने बताया कि गांव की आराजी नम्बर 573 जो चारागाह की भूमि है उस पर फर्जी ढंग से इंद्राज कराकर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। तहसीलदार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज है लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मंडलायुक्त ने थानाध्यक्ष मेंहनगर को निर्देशित किया कि सरकारी जमीन पर कब्जे से संबंधित जितने मामले हैं जिसमें एफआईआर दर्ज है उनका पूर्ण विवरण दो दिन में उपलब्ध कराएं। एक शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि पशुचर की जमीन का कई वर्ष पूर्व पट्टा दिया गया है। इस पर मण्डलायुक्त ने तहसीलदार को निर्देशित किया कि तत्काल मौके जाएं यदि शिकायत सही है तो पट्टा निरस्त करते हुए पट्टा करने वाले तत्कालीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध चार्जशीट निर्गत करें। एक व्यक्ति की खतौनी में रकबा काफी बढ़ाने की शिकायत की गई। मंडलायुक्त ने मौके पर ही सारे दस्तावेज मंगाकर देखा तथा प्रथम दृष्टया रकबा काफी बढ़ाकर अंकित होना पाया। इस मामले में भी उन्होंने तत्कालीन एसडीएम सहित प्रकरण से संबंधित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध चार्जशीट निर्गत करने का निर्देश दिया। इसके बाद मंडलायुक्त ने नगर पंचायत मेंहनगर और सेर्रा गांव के सरस हाट परिसर में स्थापित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों को भी देखा। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय लोहानपुर का भी औचक निरीक्षण किया।
वहीं लालगंज तहसील परिसर में डीएम एनपी सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके समक्ष 247 मामले आए जिसमें 29 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के हवाले कर दिया गया। शिकायतकर्ता इंद्रजीत पुत्र कीरत ने बताया कि गांव के सतिराम पुत्र विशंभर व परभू पुत्र हरिलाल ने उसका का रास्ता अवरूद्ध करके शौचालय का गड्ढ़ा खोद दिया है। मना करने पर मान नहीं रहे हैं। प्रार्थी ने डॉयल 112 पर फोन करके पुलिस बुलाई और समझौता हुआ कि बगल से रास्ता दिया जाएगा, लेकिन वह रास्ता भी बंद कर दिया है। डीएम ने एसओ को नियमानुसार समाधान करने का निर्देश दिया। शिकायकर्ता राजपति पुत्र बदलू ने बताया कि ग्राम कल्यानपुर मानिकपुर परगना देवगांव में गाटा संख्या 430 का बैनामा लिया है। 18 मई 2016 को दाखिल खारिज की तिथि नियत थी, इसी बीच सह खातेदार के तरफ से आपत्ति प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन अभी तक न तो आपत्ति प्रस्तुत की गयी और ना ही प्रार्थी की बहुओं के नाम खारिज दाखिल ही हुआ। डीएम ने तहसीलदार लालगंज को प्रकरण में शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम वागीश शुक्ला की अध्यक्षता आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 30 मामले आए। जिसमें मौके पर छह का निस्तारण किया गया। बूढ़नपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम दिनेश मिश्रा के अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 23 प्रार्थना पत्र आए जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण हुआ।