फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Coalition ready to remove BJP from power: Ramdarshan Yadav

भाजपा को सत्ता से हटाने को गठबंधन को तैयार: रामदर्शन यादव

Tue, 17 Aug 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Coalition ready to remove BJP from power: Ramdarshan Yadav
मुबारकपुर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ( लोहिया) के सम्मेलन में मंचासीन नेतागण। - फोटो : AZAMGARH
मुबारकपुर/अमिलो। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश महासचिव और मंडल प्रभारी रामदर्शन यादव ने कहा कि हमारी पार्टी भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए धर्म निरपेक्ष पार्टियों के साथ गठबंधन को तैयार है। यदि किसी कारण हमारा गठबंधन किसी धर्म निरपेक्ष पार्टी से नहीं होता है तो पार्टी अकेले दम पर 2022 विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

उन्होंने उक्त बातें रामदर्शन यादव ने मंगलवार को मुबाकरपुर में इंडिया गेस्ट हाउस परिसर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के सम्मेलन को संबोधित करने के दौरान कहा। इस दौरान राम दर्शन यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भरा और चुनाव में प्रसपा प्रत्याशियों की शत-प्रतिशत जीत सुनिश्चित करने के लिए जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद कोई भी पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में नहीं होगी। उत्तर प्रदेश में अगली सरकार प्रसपा की ही बनेगी, यही बात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का भी कहना है। उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार प्रगति की ओर बढ़ रही है। आज कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब यह बता रहा है कि मुबारकपुर में सभी राजनीतिक दलों को पीछे छोड़ा है। आगामी विधानसभा चुनाव देश की दशा और दिशा तय करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सम्मेलन के बाद कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर बूथ को मजबूत करने का काम करें। साथ ही जनता के बीच जाएं और पार्टी की नीतियों से उन्हें अवगत कराते हुए उनकी समस्याओं के निस्तारण पर भी काम करें। सम्मेलन को आनंद उपाध्याय, हर्षवर्धन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन में मौलाना सय्यद मुहम्मद अशरफ, राजेंद्र यादव, सैय्यद मुहम्मद मसूद अहमद, अभिषेख सिंह, वसी सिद्दीकी, मौलाना अजमल अंसारी, मिर्जा शाने आलम बेग, नंदलाल, अनिल यादव, सुलेमान रायनी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ओम प्रकाश यादव व संचालन देवनाथ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed