फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CMO sought clarification from the Medical Superintendent

Azamgarh News: सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 25 Sep 2025 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
CMO sought clarification from the Medical Superintendent
अलरामपुर। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने बुधवार को तहबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मिर्जापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, उपकरणों की स्थिति और कर्मचारियों की उपस्थिति में खामियां मिलीं। सीएमओ ने दोनों केंद्रों के प्रभारी अधिकारियों को सुधार के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे सीएमओ तहबरपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे । स्टोर के बाहर इमरजेंसी दवाओं की लिस्ट भी नहीं लगी थी। ऑपरेशन कक्ष के कई उपकरण शॉर्ट सर्किट से खराब थे और टैगिंग नहीं होने से मरम्मत में दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन

उपचारिका शिखा तिवारी अनुपस्थित मिलीं। जिस पर अधीक्षक को स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। वहीं सुबह 10:30 बजे मिर्जापुर पीएचसी में निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी एक घंटे की देरी से पहुंचे। वहां ऑपरेशन कक्ष की स्थिति बेहद खराब पाई गई। सीएमओ ने कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए और प्रभारी सहित जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण मांगा। सीएमओ ने निर्माणाधीन सीएचसी भवन का भी निरीक्षण किया और निर्माण इकाई को कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। प्रभारी की ओर से फार्मासिस्ट राजेश वर्मा के खिलाफ शिकायत पर भी स्पष्टीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed