फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CMO inspected four hospitals at midnight, doctors found absent

आधी रात को सीएमओ ने चार अस्पतालों का किया निरीक्षण, अनुपस्थित मिले चिकित्सक

Thu, 05 May 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
CMO inspected four hospitals at midnight, doctors found absent
चिकित्सकों की उपस्थिति व अनुपस्थित को परखने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आईएन तिवारी ने बुधवार की रात चार अस्पतालों का निरीक्षण किया। जहां एक भी चिकित्सक उपस्थित नहीं मिले। उन्होंने अनुपस्थित मिले चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही उचित जवाब न देने पर संबंधित के विरूद्घ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आईएन तिवारी बुधवार की रात महराजगंज सीएचसी पर जा पहुंचे। उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों का हाला जाना लेकिन उन्होंने जब उपस्थिति पंजीका को चेक किया तो ड्यूटी पर तैनात डा.विवेक अनुपस्थित मिले। स्टाफ नर्स और वार्ड ब्याय से पूछा तो पता चला कि डाक्टर ड्यूटी पर आए ही नहीं। वार्ड में जगह-जगह गंदगी देखने को मिली। इसके बाद वह बिलरियागंज सीएचसी पहुंचे तो वहा पर तैनात प्रभारी डा. विरेंद्र गौतम ड्यूटी करते मिले। जबकि डा. सीपी राय अनुपस्थित मिले। इसके बाद वह निकलकर रात करीब 12.30 बजे हरैया सीएचसी पर पहुंचे तो फार्मासिस्ट और स्टाफ उपस्थित थे लेकिन डा. एन राय अनुपस्थित पाए गए। लाटघाट सीएचसी भी फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वाय के सहारे चलती मिली। डा. एन राय नहीं थे, पूछने पर पता चला कि वह ड्यूटी पर ही नहीं आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed