फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM Yogi will come to Azamgarh today

आज आजमगढ़ आएंगे सीएम योगी, गृहमंत्री के आगमन से पहले लेंगे तैयारियों का जायजा

Thu, 04 Nov 2021 08:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi will come to Azamgarh today
आजमगढ़। गृहमंत्री अमित शाह के हाथों 13 नवंबर को होने वाले राज्य विश्व विद्यालय के शिलान्यास से पहले आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ आएंगे। इसे लेकर तैयारियां युद्घस्तर पर चल रही हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सीधे कार्यक्रम स्थल आजमबांध पर बने हेलीपैड पर उतरेंगे। हेलीपैड का निर्माण, बैरिकेटिंग, स्वीस काटेज तथा बैठक के लिए कैंप कार्यालय की स्थापना की जा रही है। पूरा प्रशासनिक अमला तैयारियों में ही जुटा हुआ है।
विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह आजमबांध में राज्य विश्व विद्यालय का शिलान्यास करेंगे। उनके आने की तैयारी को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला जुट गया है। उनके आने से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच नवंबर यानी बृहस्पतिवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए आएंगे। इसे लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों का अवकाश निरस्त कर दिया है। साथ ही सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी अधिकारी जिला मुख्यालय नहीं छोड़कर जाएगा। यदि वह बिना किसी सूचना के जाएगा तो उसके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी जेपी सिंह, उप जिलाधिकारी सदर रवि कुमार पासवान, उपजिलाधिकारी न्यायिक सगड़ी विशाल कुमार, गौरव कुमार ज्वाइंटर मजिस्ट्रेट सगड़ी, आरके त्रिपाठी अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-2, अभिषेक कुमार सिंह तहसीलदार सगड़ी व मुकेश झा सहायक अभियंता निर्माण खंड-5 को पर्यवेक्षण अधिकारी बनाया गया है। गौरव कुमार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सगड़ी, आरके त्रिपाठी अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-2, अभिषेक कुमार सिंह तहसीलदार सगड़ी व मुकेश झा सहायक अभियंता निर्माण खंड पांच को कार्यक्रम स्थल आजमबाध में मानक के अनुसार हेलीपैड का निर्माण, बैरिकेटिंग, स्वीस काटेज तथा बैठक के लिए कैंप कार्यालय की स्थापना की गई है।
विज्ञापन

उप जिला मंजिस्ट्रेट लालगंज को रूट व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आजमबांध, अशपालपुर में राज्य विश्व विद्यालय के लिए चिह्नित भूमि से संबंधित तथा ग्राम अकबेलपुर से संबंधित भू-अभिलेखों एवं मानचित्र के साथ बैठक की व्यवस्था होगी। उपजिला मजिस्ट्रेट मेंहनगर व हिसामुल हक फरीदी नायब तहसीलदार सदर अकबेलपुर से संबंधित भू-अभिलेखों के साथ उपस्थित। आरके द्घिवेदी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारी समितियां एवं पंचायते व मुकेश कुमार श्रीवास्तव सहायक आयुक्त स्टांप पास की व्यवस्था तथा निर्गम की जिम्मेदारी संभालेगा। वहीं जिला सूचना अधिकारी अशोक कुमार को मीडिया व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed