फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM's statement unconstitutional and anti-national

निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव बोले सीएम का बयान संविधान और राष्ट्र विरोधी

Fri, 21 Feb 2020 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
CM's statement unconstitutional and anti-national
आजमगढ़। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह बोलना कि जनता को रामराज्य चाहिए, समाजवाद नहीं, संविधान और राष्ट्र विरोधी है। उनकी यह भाषा पुरानी व्यवस्था मनुवाद व वर्णवाद को लागू करने का संकेत कर रही है। रामराज्य वर्ण व्यवस्था पर आधारित था। इसमें चार वर्ण ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य व शुद्र। शूद्र जो बहुसंख्यक थे उनको पढ़ने व नौकरी का अधिकार नहीं था। जाति के हिसाब से कार्य बंटे थे। उनको अछूत माना जाता था। उसका उदाहरण है कि मंदिर ट्रस्ट में पिछड़े वर्ग का एक भी सदस्य नहीं है।
विज्ञापन

कहा कि लाखों लोगों की शहादत के बाद आजादी मिली। आजादी के बाद देश को एक समतामूलक समाज के उद्देश्य से संविधान बना। संविधान की मूल भावना समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष राज्य की स्थापना ही आजादी का मूल तत्व है। मुख्यमंत्री को समाजवाद जानने के लिए महापुरुषों व समाजवादी विचारधारा को पढ़ना पडे़गा। इस देश में 72 साल से लोकतांत्रिक व्यवस्था चल रही है जो संविधान के अनुसार है। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं तो संविधान के अनुसार ही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed