फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM interacted with migrants, said - benefits reached people

सीएम ने प्रवासियों से किया संवाद, बोले- लोगों तक पहुंचे लाभ

Sat, 18 Jul 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
CM interacted with migrants, said - benefits reached people
आजमगढ़। उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड द्वारा संचालित पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों और अधिकारियों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग की गई। इस दौरान उन्होंने इस योजना के दो लाभार्थियों से बात की और डीएम को रोजगार परक योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान सीएम ने भीलमपुर छपरा निवासी चंद्रभान पुत्र अंगद और लखनपुर निवासी दीपचंद्र पुत्र राजेंद्र से बात की। उन्होंने कहा कि उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड द्वारा गरीबी रेखा के नीचे निवास करने वाले परिवारों के आर्थिक उत्थान के लिए विभिन्न रोजगार परक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसका लाभ लोगों तक पहुंचना चाहिए। डीएम राजेश कुमार ने उक्त योजना से लाभांवित मोलनापुर निवासिनी नेहा पत्नी दिनेश राम, किशुनपुर निवासिनी हेमलता भारती पत्नी रामजीत, दौलतपुर निवासिनी सुनीता पत्नी अरुण कुमार को टेलरिंग शॉप योजना के तहत प्रतीकात्मक सिलाई मशीन दी। उन्होंने कहा कि प्रवेश कुमार ठेकमा को मोबाइल शॉप योजना के तहत 10000, प्रिंस कुमार ठेकमा को विसाता की दुकान के लिए 10000, बबलू ठेकमा को किराना दुकान के लिए 10000, चंद्रभान बूढ़नपुर को सिलाई कार्य के लिए 60000, दीपचंद्र लखनपुर पिपरी को जनरल स्टोर के लिए 10000, नेहा मोलनापुर को टेलरिंग शॉप के लिए 20000, हेमलता भारती किशुनपुरा अहरौला को टेलरिंग शॉप के लिए 20000, सुनीता शाहगढ़ को टेलरिंग शॉप के लिए 20000, श्रवण कुमार लालगंज और वीरेंद्र कुमार सरोज किशुनदासपुर पल्हनी को बैंकिंग करेस्पांडेंट के लिए 35000 रूपये बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेजा गया है। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) विनोद कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed