फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   cm directed to dm and cp

मुख्यमंत्री ने सभी डीएम और एसपी के कसे पेंच

Wed, 02 Aug 2017 11:52 PM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
आजमगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 02 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वीडिया कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से संचालित सभी महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान जन शिकायतों को लेकर निचले स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए। कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यूपी 100, नगर विकास, स्वच्छता अभियान, किसानों की कर्जमाफी, बिजली आपूर्ति, ट्रांसफार्मर, टीकाकरण आदि महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की और सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया कि कार्यों का क्रियांवयन सही तरीके और तेजी से करने का निर्देश दिया। शिकायतों के निस्तारण को गंभीर सरकार ने भदोही सीडीओ की ओर से शिकायत का गलत निस्तारण करने का उदाहरण देते हुए सभी अधिकारियों को सचेत किया। कानून व्यवस्था में पिछले दिनों अंबेडकर नगर में कांवर यात्रा को लेकर हुए बवाल, मथुरा में चोटी काटने की घटना, बाराबंकी और देवरिया में हुई घटनाओं पर वहां के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों से पूछताछ की। अन्य जिलों को सतर्क रहने की सलाह दी। बैठक में आजमगढ़ के अधिकारियों से पूछताछ न होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि वीसी को लेकर अधिकारी मंगलवार की देर रात आफिसों में बैठकर तैयारी करने में जुटे थे।  
विज्ञापन


भूमि विवाद पर संवेदनशील हो पुलिस, नहीं तो कार्रवाई तय
आजमगढ़। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जमीनों से अवैध कब्जे हटाने के लिए चल रहे अभियान में और तेजी लाने का निर्देश दिया। अक्सर भूमि विवाद के मामलों में पुलिस इसे राजस्व विभाग का मामला बता पीड़ितों को टरकाती रहती है। इस संबंध में एसपी को निर्देशित किया गया है कि भूमि विवाद के मामले को लेकर संवेदनशीलता बरती जाए और तत्परता से उसका निस्तारण किया जाए। नहीं तो दोषी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों पर अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed