फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Clouds remained throughout the day, it rained

दिन भर छाए रहे बादल, हुई बूंदाबांदी

Fri, 04 Feb 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, it rained
आजमगढ़। बृहस्पतिवार से ही मौसम ने करवट बदली है। शुक्रवार को भी सुबह से ही बदल छाए रहे। रात के समय सगड़ी तहसील क्षेत्र के गई गांवों में ओले पड़े, जिसने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मौसम ने करवट बदल ली। पूरे दिन बदल छाए रहे और पुरवाई चलती रही। रात लगभग आठ बजे तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। शुक्रवार की सुबह से ही काले बादल छाए रहे। शाम को लगभग तीन बजे कुछ देर के लिए सूर्य के दर्शन हुए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सगड़ी प्रतिनिधि के अनुसार तहसील के कई गांवों में बृहस्पतिवार की रात ओले पड़ने से फसलों को क्षति हुई है। मझौवा, विजयापार, ताड़ी, पुरा बालनरायन, सरगहां सागर, पतिला गौसपुर, पिपरहा, भीमबर, बीबीपुर गांवों में ओले से काफी नुकसान हुआ है। ठंड भी बढ़ गई है। शुक्रवार को भी बूंदाबांदी होती रही। क्षेत्र के सुरेंद्र, अजय कुमार यादव, घनश्याम, रमाकांत, जयप्रकाश, अनुराग आदि लोगों ने बताया कि ओले पड़ने से आलू, सरसो, मटर, प्याज आदि सब्जियों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में हुई देर शाम तेज हवाओं के साथ हल्की बरसात से गेहूं की फसल को फायदा पहुंचा है। चना और मटर के लिए भी बारिश लाभदायक है। किसान लालचंद यादव, नंदू यादव, पंडित कृपा शंकर मिश्रा, पंडित हरिहर पाठक, अमित मौर्या, अखिलेश यादव ने बताया कि किसानों ने अपनी फसल में यूरिया का छिड़काव किया है। ऐसे में बारिश फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे के कारण देर से पहुंची कैफियात
मेजवां। एनसीआर में पड़ रहे कोहरे के चलते कैफियात एक्सप्रेस आजमगढ़ काफी विलंब से पहुच रही है। शुक्रवार को कैफियात डाउन (12226) दो घटा विलंब से आजमगढ़ पहुंची। वही गरीब नवाज (15716) घंटो विलंब से स्टेशन पर पहुंच रही है। जिसके कारण समीपवर्ती स्टेशन शाहगंज, खुरासनरोड, सरायमीर सहित जिला मुख्यालय स्थित स्टेशन पर यात्रियों को काफी दिक्कतें हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed