फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Clouds prevailed throughout the day, melting increased

दिन भर छाए रहे बादल, गलन बढ़ी

Sun, 23 Jan 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Clouds prevailed throughout the day, melting increased
आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर छाया घना कोहरा। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सर्द हवा के साथ गलन भरी ठंड से रविवार को भी लोग ठिठुरते नजर आए। पूरे दिन बदली छाई रही जिसके कारण सूर्य के दर्शन नहीं हुए। छुट्टी का दिन होने के कारण बहुत से लोगों ने घरों में ही रहने में भलाई समझी। दिन के समय गलन कुछ कम थी लेकिन दिन ढ़लने के बाद गलन फिर बढ़ गई जिसके कारण किसी कार्य से घरों से बाहर निकले लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन

शाम होते ही अधिकतर लोग घरों में दुबक गए। काम से बाहर निकले लोग जगह-जगह अलाव सेंकते नजर आए। जनपद में कई दिनों से चल रही सर्द हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। सुबह बदली के कारण सूर्य के दर्शन नहीं हुए। लेकिन बदली के कारण गलन से कुछ राहत थी। लेकिन शाम को दिल ढ़लने के बाद गलन काफी बढ़ गई। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। जगह-जगह जल रहे अलाव पर लोग अपने को गर्म करते नजर आए। वहीं बहुत से लोगों ने खुद की व्यवस्था से अलाव जलाकर खुद को गर्म किया। रविवार को मौसम का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में सुधार तो हुआ लेकिन गलन से मुक्ति लोगों को नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed