फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Clashed with truck roadways bus stand, six injured

खड़े ट्रक से भिड़ी रोडवेज बस, छह यात्री घायल

Wed, 27 May 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 27 May 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Clashed with truck roadways bus stand, six injured
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार के पास मंगलवार की भोर में गिट्टी लदे खड़े ट्रक से रोडवेज बस भिड़ गई। इसमें करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद जीयनपुर मार्ग पर जाम लग गया। वाहनों को रुटडायवर्जन कर गंतव्य को रवाना किया गया।
विज्ञापन


राप्ती नगर डिपो की बस मंगलवार की भोर में करीब साढ़े चार बजे आजमगढ़ से गोरखपुर की ओर जा रही थी। लाटघाट बाजार के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई। इसमें आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इसके चलते उनके नामों की जानकारी नहीं हो सकी। सिर्फ एक यात्री बड़हलगंज के विशाल चौहान (22) के नामों की जानकारी हो सकी। घटना के बाद मौके पर जुटे गांव वालों ने राहत और बचाव कार्य किए। आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर हुई इस घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। जिसके चलते रुट डायवर्जन करना पड़ा। गोरखपुर से आने वाली गाड़ियों को मऊ, दोहरीघाट की तरफ मोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed