{"_id":"683f2d38ba979f044c09262d","slug":"clash-between-two-groups-over-playing-dj-lathi-charge-seven-people-injuredpac-deployed-on-the-spot-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: डीजे बजाने को लेकर दो वर्ग के बीच झड़प, चले लाठी-डंडे, सात लोग घायल, मौके पर पीएसी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: डीजे बजाने को लेकर दो वर्ग के बीच झड़प, चले लाठी-डंडे, सात लोग घायल, मौके पर पीएसी तैनात
Tue, 03 Jun 2025 11:25 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:25 PM IST
सार
डीजे बजाने को लेकर दो वर्ग के बीच जमकर झड़प हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में सात लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। तनाव को देखते हुए पुलिस के साथ ही पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव में मंगलवार की शाम डीजे बजाने को लेकर दो वर्गों में झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट की इस घटना में करीब सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो वर्गों के बीच हुए विवाद को लेकर प्रशासन ने वहां पर थाने की पुलिस के साथ ही पीएसी लगा दी है।
विज्ञापन
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव निवासी बरखू के पुत्र राकेश कन्नौजिया की शादी मंगलवार को थी। शाम के समय परिजन डीजे बाजते हुए घर से कुछ दूरी पर लावा लेने गए थे। तभी एक वर्ग के कुछ लोगों ने बीमारी का हवाला देते हुए डीजे की आवाज कम करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन
एक पक्ष से संजना (17), अंगेश (22), संदीप (27), रंजना (19), अनीता (40), रितेश (20) व गोविंदा (25) घायल हो गए। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां तनाव को देखते हुए उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही एसएसपी हेमराज मीना ने वहां पीएसी तैनात की। हालांकि स्थिति सामान्य हो चुकी है। मुबारकपुर थाना प्रभारी निहार नंदन ने बताया कि मामला शांत हो गया है। पुलिस बल तैनात है।