{"_id":"5a2d2f9927d5427e6868686d0a508a36","slug":"civil-lawyers-put-the-jam-in-front-of-the-gate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवानी गेट के सामने वकीलों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवानी गेट के सामने वकीलों ने लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता की जमीन पर जेसीबी से की गई तोड़फोड़ के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज अधिवक्ता बुधवार को सड़क पर उतर पड़े। कार्रवाई की मांग को लेकर दीवानी गेट के सामने सांकेतिक चक्काजाम कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बुधवार सुबह दस बजे अधिवक्ता कचहरी परिसर में जुटे। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों की दीवानी बार सभागार में बैठक हुई। अध्यक्षता दयाराम यादव और संचालन जगदंबा प्रसाद पांडेय ने की।
बैठक में अधिवक्ता इंद्रपाल सिंह की जमीन में जेसीबी मशीन से की गई तोड़फोड़ और कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई गई। न्यायिक कार्य से विरत रहने और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस की चुप्पी की निंदा की गई।
विज्ञापन
बुध्ावार को सुबह 10.30 बजे अधिवक्ता कचहरी परिसर से बाहर सड़क पर निकल पड़े और दीवानी गेट के सामने चक्काजाम कर दिया।
आधे घंटे तक सांकेतिक रूप से सड़क जाम होने से वाहनों की कतारें लग गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार किए जाने की पुरजोर मांग उठाई। साथ ही नारेबाजी कर उन्होने अपना विरोध्ा जताया। कहा कि प्रश्ाासन वकीलों की मांगों को हल्के में ले रहा है।
जाम की सूचना मिलते ही कोतवाल ईशा खां, सीओ सिटी केके सरोज अधिवक्ताओं केे समझाने पहुंचे मगर अधिवक्ता सड़क पर ही डटे रहे।
इस दौरान सीओ सिटी और अधिवक्ताओं में बहस भी हुई। मामला बिगड़ते देख एडीएम प्रशासन आशुतोष कुमार द्विवेदी के आश्वासन के बाद जाम हटाया।
इस दौरान द्विजेंद्र मोहन चतुर्वेदी, रतिभान सिंह, अभय प्रताप सिंह, अरूण कुमार पांडेय, मुरलीधर यादव, सुुुभाष चंद्र विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।