{"_id":"6383abf3f06a771e9c01295d","slug":"cho-s-attendance-will-be-taken-from-ams-app-azamgarh-news-vns685803012","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एएमएस एप से लगेगी सीएचओ की हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एएमएस एप से लगेगी सीएचओ की हाजिरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। आयुष्मान भारत योजना के तहत बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की मनमानी पर अब रोक लगेगी। अब उनको हर हाल में अपने सेंटर पर रहना होगा और प्रतिदिन दो बार हाजिरी लगानी होगी। इसके लिए शासन की तरफ से अटेंडेस मैनेजमेंट सिस्टम( एएमएस) एप लागू किया है।
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना के तहत हर बड़ी ग्राम सभाओं में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में कुल 381 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अवर अभियंता रामनरायन यादव ने बताया कि 262 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का काम पूरा भी हो चुका है। वहीं 119 का कार्य अभी चल रहा है। 262 निर्मित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में से 226 सेंटर स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर भी किए जा चुके हैं। विभाग 238 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की तैनाती का दावा करता है। लेकिन मौके पर हकीकत कुछ और है।
विज्ञापन
सेंटर पर सीएचओ की ड्यूटी सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक है। अक्सर सीएचओ अपने सेंटर से गायब रहते हैं या समय से आते-जाते नहीं। इसके कारण हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आने वाले मरीजों को उपचार की सुविधा नहीं मिल पाती है। शासन ने भी इसे गंभीरता से लिया। शासन की सख्ती से अब सीएचओ की मनमानी पर रोक लगेगी। उन्हें अपने सेंटर पर पहुंचकर अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम एप के माध्यम से दिन दो बार हाजिरी लगानी होगी।