फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Children will not stay away from studies even in the Corona era

कोरोना काल में भी पढ़ाई से दूर नहीं रहेंगे बच्चे

Wed, 26 May 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Children will not stay away from studies even in the Corona era
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे ज्यादा दिनों तक अपने गुरु जी और पढ़ाई से दूर नहीं रहेंगे। इसके लिए शिक्षक छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों से टेलिफोन के माध्यम से संपर्क करेंगे । बच्चों को दूरदर्शन चैनल के माध्यम से पढ़ाई से जोड़ा जा रहा है। बच्चों की पढ़ाई के लिए ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है लेकिन उसमें कई व्यावहारिक कठिनाइयां हैं। इसको देखते हुए बच्चों को दूरदर्शन चैनल के माध्यम से पढ़ाई से जोड़ा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल की तुलना में टेलीविजन की उपलब्धता ज्यादा है इसलिए बच्चे पढ़ाई के इस तरीके से ज्यादा जुड़ सकेंगे। कोरोना के चलते पिछले एक वर्ष से सरकारी प्राइमरी स्कूल बंद है बच्चों को घरों पर ही विभिन्न माध्यमों से पढ़ाया जा रहा है। स्कूल बंद होने के कारण शिक्षकों और बच्चों का भी संपर्क नहीं हो पा रहा है इसको दूर करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले में एक मुहिम शुरू की है। जिला बेसिक शिक्षक अधिकारी अम्बरीष कुमार ने बताया कि शिक्षक न सिर्फ बच्चों की पढ़ाई लिखाई को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे बल्कि छात्र छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों से भी टेलीफोन पर संपर्क में रहेंगे जिससे उसकी पढ़ाई के बारे में पूरी जानकारी शिक्षक को हो सके और आगे के लिए सुझाव भी दिए जा सके। इसके साथ ही मिशन प्रेरणा के अंतर्गत की पाठशाला का संचालन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed