फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Children showed talent in science exhibition

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Tue, 16 Dec 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 16 Dec 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
Children showed talent in science exhibition
मुबारकपुर नगर स्थित सबा कान्वेंट स्कूल में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


बच्चों ने विज्ञान प्रर्दशनी में विभिन्न प्रकार के माडलों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रबंधक हाजी मु. अशहद अंसारी ने किया।

उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए माडलों का अवलोकन किया और सराहना की। प्रदर्शनी में बच्चों ने उच्चतम् न्यायालय, भारतीय संसद, ताजमहल, लाल किला, अल्जामियतुल अशरफिया, अमृतसर का गोल्डेन टैंपल, मंगलयान के माडल बनाए। इसी क्रम में बच्चों ने जल प्रदूषण आदि समस्याओं को भी माडलों के जरिए दर्शाया।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में गेटवे ऑफ  इंडिया व मंगलयान लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। अंत में विद्यालय के प्रबंधक ने रिया जायसवाल को प्रथम, लुबना एवं तूबा को द्वितीय और निखिल जायसवाल को तीसरा स्थान पाने पर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रबंधक हाजी अशहद के अलावा अफरोज अहमद, हाजी सईदुल्लाह, डा. अशद जमाल, जावेद असलम, जमाल अहमद, हामिद हुसैन, शाहिद अली, गुफरान अहमद, मौलाना नईम आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed