फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Children destitute of Kovid will get help under MDM

कोविड से निराश्रित बच्चों की एमडीएम के तहत मिलेगी मदद

Tue, 13 Jul 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Children destitute of Kovid will get help under MDM
आजमगढ़। कोरोना से उत्तर प्रदेश को मुक्त कराने की कसरत में जुटी योगी सरकार इस संक्रमण का दंश झेल चुके पीड़ितों की मदद के लिए भी लगातार कदम उठा रही है। इस आपदा में निराश्रित हुए बच्चों को आर्थिक मदद देने के साथ ही मध्याह्न भोजन एवं खाद्य सुरक्षा भत्ता से लाभान्वित करने के लिए विद्यालय में नामांकित करेगी। इसके तहत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा निदेशक विजय किरन आनंद ने बीएसए को निर्देश जारी किया है। इसमें कोविड-19 महामारी से निराश्रित हुए बच्चों को मध्यान्ह भोजन योजना के तहत हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए कहा है। उन्होंने निर्देश दिया है कि मध्याह्न भोजन योजना से आच्छादित विद्यालयों के आसपास के गांव में निवास करने वाले निराश्रित बच्चों का नामांकन विद्यालयों में कराने का प्रयास किया जाए। बीएसए अम्बरीष कुमार ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया जाएगा कि विद्यालय से संबंधित ग्राम सभा में निवास करने वाले निराश्रित बच्चों का नामांकन विद्यालयों में कराए। जिससे कि उक्त बच्चों को मध्याह्न भोजन एवं खाद्य सुरक्षा भत्ता से लाभान्वित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed