फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Children could not even tell about Shaheed Bhagat Singh

शहीद भगत सिंह के बारे में भी नहीं बता सके बच्चे

Tue, 03 May 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Children could not even tell about Shaheed Bhagat Singh
आजमगढ़। बीएसए अतुल कुमार सिंह द्वारा सोमवार को पल्हनी विकास खंड के दो विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एक विद्यालय में सभी बच्चे स्कूल में लगी शहीद भगत सिंह और अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं के बारे में जानकारी नहीं दे सके। इस पर बीएसए ने अध्यापकों को प्रतिदिन बच्चों को महापुरुषों के बारे में बताने का निर्देश दिया। साथ ही दीवाल पर लिखी कविताओं को भी याद कराने को कहा। प्राथमिक विद्यालय चकविलिंदा के निरीक्षण में उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। जिसमें चार शिक्षक तैनात थे। जिसमें से एक अध्यापक मेडिकल अवकाश पर थी और शेष शिक्षक मौके पर मौजूद मिले। उनके द्वारा कक्षवार निरीक्षण किया गया और बच्चों से कविताएं पूछी गई। कमरों में भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, डा. एपीज अब्दुल कलाम व अन्य महापुरुषों के चित्र लगे थे। जिनके बारे में बच्चों से पूछा गया। कुछ छात्रों द्वारा ही उसका सही जवाब दिया गया। उन्होंने शिक्षकों को महापुरुषों के बारे में बच्चों को प्रतिदिन बताने का निर्देश दिया। उन्होंने पाया कि स्कूल की रंगाई पुताई नहीं हुई और एमडीएम का खाता भी संचालित नहीं है। उसे तत्काल पूर्ण कराने का निर्देश दिया। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय बुदैठा के निरीक्षण में सभी शिक्षक व अनुदेशक उपस्थित पाए गए। मुख्य चहारदीवारी का गेट टूटा हुआ था। विद्यालय में 111 बच्चों का नामांकन था लेकिन मौके पर 40 बच्चे ही उपस्थित मिले। उन्होंने बच्चों से कविता सुनी। उनके द्वारा विद्यालयों में मिली कमियों को तत्काल दुरूस्त करने का निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी पल्हनी को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed