फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Children could not even tell about Shaheed Bhagat Singh

शहीद भगत सिंह के बारे में भी नहीं बता सके बच्चे

Tue, 22 Mar 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Children could not even tell about Shaheed Bhagat Singh
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सामने आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने जब बच्चों से शहीद भगत सिंह के बारे में पूछा तो वे जवाब नहीं दे पाए। इसी प्रकार 22 मार्च क्यों महत्वपूर्ण है, इसका सही जवाब सिर्फ एक अध्यापिका ही दे सकी।
विज्ञापन

अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने अमृत महोत्सव के संबंध में ही सवाल कर दिया। उन्होंने पूछा कि यह महोत्सव क्यों मनाया जा रहा है। बेसिक विभाग के अधिकारी और शिक्षक इसका इसका जवाब नहीं दे सके। तब डीएम ने फिर पूछा 22 मार्च क्यों खास है जिसकी वजह से उत्सव मनाया जा रहा है। इस सवाल पर भी अधिकतर शिक्षक चुप्पी साधे रहे। तभी एक शिक्षिका सामने आई और उसने बताया कि 22 मार्च को ही उत्तर प्रदेश नाम पड़ा था। इसके पहले यह नार्थ वेस्ट यूनाइटेड प्रोविंस के नाम से जाना जाता है। इसलिए आज हम लोग उत्सव मना रहे हैं। शिक्षिका के जवाब देने पर लोगों ने राहत की सांस ली। जिलाधिकारी ने बच्चों से पूछा शहीद भगत सिंह कौन थे? इसका जवाब बच्चे नहीं दे सके। इसके बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम वित्त और राजस्स्व को शहीद भगत सिंह के बारे में बच्चों को जानकारी देने के लिए कहा। डीएम वित्त एवं राजस्व ने बच्चों को जानकारी दी। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, बीएसए अतुल कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed