{"_id":"61ab3861f097bb03fb050806","slug":"child-died-caught-by-electric-current-while-closing-the-door-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: दरवाजा बंद करते समय करंट की चपेट में आया बच्चा, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: दरवाजा बंद करते समय करंट की चपेट में आया बच्चा, दर्दनाक मौत
Sat, 04 Dec 2021 03:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 04 Dec 2021 03:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना के अहिरौला-गुजरपार गांव निवासी एक बच्चे की शुक्रवार रात करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने शनिवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, अहिरौला-गुजरपार गांव निवासी प्रांजल यादव(10) पुत्र शिवपाल यादव कक्षा दो का छात्र था। कुछ दिनों पूर्व वह अपने ननिहाल कंधरापुर थाना क्षेत्र के इच्छनपुर गया हुआ था। शुक्रवार की रात सोने के पूर्व वह ननिहाल में ही कमरे का दरवाजा बंद कर रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान दरवाजे में करंट आ रहा था और प्रांजल उसकी चपेट में आ गया। जब तक परिजनों को इस बात की जानकारी होती, तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार की सुबह परिजन शव लेकर अहिरौली-गुजरपार पहुंचे और तमसा तट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन