छत्तीसगढ़ के पीआरएस से बना तत्काल टिकट मुबारकपुर में हुआ था प्रिंट, दो आरोपी गिरफ्तार
- फरार चल रहे मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी रेलवे पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायपुर मंडल में गुंडरदेही रेलवे स्टेशन के पीआरएस सिस्टम से बनाए गए गोदान एक्सप्रेस का तत्काल टिकट का प्रिंट आजमगढ़ के मुबारकपुर से निकाला गया था। इस टिकट पर चार यात्री सफर करते पकड़े गए थे। आरपीएफ ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रेलवे पुलिस के मुताबिक अवैध टिकटों के कारोबार के तार छत्तीसगढ़ से जुड़े हैं।
आरपीएफ थाना प्रभारी रमेश चंद मीना व टिकट चेकिंग स्टाफ बृहस्पतिवार को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो यात्रियों के पास से रेलवे आरक्षण काउंटर टिकट की डुप्लीकेट कॉपी पाई गई। जांच में पता चला कि टिकट के स्टॉक नंबर एवं काउंटर कोड में छेड़छाड़ एवं बदलाव किया गया है।
पूछताछ में यात्रियों ने बताया कि डुप्लीकेट टिकट मुबारकपुर में प्रिटिंग से जुड़ी एक दुकान से लिया गया था। इस पर आरपीएफ ने दुकान पर छापा मार कर दुकान स्वामी आदर्श कुमार यादव और उसके साथ काम करने वाले आदमपुर निवासी उदयभान चौहान को गिरफ्तार कर लिया।
दुकान से एक डेस्कटॉप कंप्यूटर व दो प्रिंटर मिले तथा पर्सनल आईडी पर विगत यात्रा संबंधित सात और आगामी यात्रा संबंधित एक ई-टिकट बरामद हुए, जिसकी कीमत 9173 रुपये थी। पूछताछ में आरोपियों ने रेलवे काउंटर बने तत्काल टिकट की डुप्लीकेट कॉपी उपलब्ध कराने की बात स्वीकार कर ली। उदयभान ने बताया कि छत्तीसगढ़ का विकास कुमार नाम का व्यक्ति है, जिससे मोबाइल से ही संपर्क होता है।
टिकट का लेनदेन उसके बताए बैंक खाते से ही किया जाता है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरपीएफ थाना प्रभारी रमेशचंद मीना ने कहा कि फर्जीवाड़े में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी विकास कुमार के पकड़े जाने पर बड़ा खुलासा हो सकता है। टिकट के लेनदेन की बात वही करता है और वही अपने खाते में पैसा भी मंगाता है।