फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Changed picture of primary school amidst challenges

चुनौतियों के बीच प्राथमिक विद्यालय की बदल दी तस्वीर

Thu, 10 Sep 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Changed picture of primary school amidst challenges
जहानागंज। जब हौसला बना लिया ऊंची उड़ान का, फिर देखना फिजूल है कद आसमान का। इसी पंक्ति को आत्मसात करते हुए सहायक अध्यापिका पूनम सिंह ने मुश्किल हालात और तमाम चुनौतियों का मात देकर अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक विद्यालय कुसरना की तस्वीर बदल डाली। साफ-सफाई से लेकर हर व्यवस्थाएं सुदृढ़ कर दी। इसी कार्य को लेकर पूनम सिंह को बेसिक शिक्षा मंत्री डा. सतीश चंद्र द्विवेदी द्वारा वर्ष 2019-20 का शैक्षिक नियुक्तकर्ता का प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने इसे लेकर उन्हें ढेर सारी बधाई दी।
विज्ञापन

जहानागंज के गोधौरा गांव निवासी पूनम सिंह को वर्ष 2015 में सहायक अध्यापक की नौकरी मिलने के बाद इस स्कूल में तैनाती मिली तो उनके मन में खयाल आया कि भला निजी स्कूल ही क्यों बेहतर होते हैं, सरकारी स्कूल को क्यों निजी स्कूल से भी बेहतर नहीं बनाया जा सकता। इसके बाद पूनम सिंह ने स्कूल की दशा सुधारने की ठान ली। सबसे पहले स्कूल में पठन-पाठन का माहौल बनाया। हालात सुधरे तो बच्चों को घरों से बुलाकर लाने की जरूरत खत्म हो गई। अभिभावकों ने जब बदलाव महसूस किया तो बच्चों को समय से स्कूल भेजना शुरू कर दिया। इसके साथ ही पूनम ने अपने वेतन से थोड़ा थोड़ा पैसा बचाकर स्कूल में लगाना शुरू किया। स्कूल के भवन की हालत सुधारकर पेड़ पौधे लगाने के बाद लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं बच्चों को दीं। विद्यालय में छात्र व छात्राओं के लिए अलग-अलग साफ सुथरे शौचालय बनवाकर तैयार किए गए। बधाई देने वालों में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अनिल सिंह, मंत्री शिवप्रकास चौबे, विवेक सिंह, भूपेंद्र मिश्र, विकास सिंह, कमलेश पांडेय व रामसागर सरोज सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed